Sidebar Ads

Tuesday, February 13, 2024

TBMAUJ BO Collection Day 5: शाहिद-कृति की फिल्म धीमी रफ्तार से बढ़ रही आगे, मंगलवार को भी 5 करोड़ से कम रही कमाई, जानें-कलेक्शन

TBMAUJ Box Office Collection Day 5: शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’  ने रिलीज के पहले वीकेंड में सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म किया है. साइंस-फाई ट्विस्टी के साथ इस रोम-कॉम को दर्शको से प्यार मिल रहा है. हालांकि वीकडेज में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट भी आई है. फिर भी रिलीज के चार दिनों में इस फिल्म ने 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. चलिए यहां जानते हैं  ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज के 5वें दिन कितनी कमाई की?
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’   9 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन न्यूकमर अमित जोशी और आराधना साह ने किया है. इस फिल्म की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. दरअसल फिल्म में पहली बार शाहिद और कृति की रोमांटिक जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे.  हालांकि बड़े पर्दे पर दस्तक देने के बाद इसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से मिक्स्ड रिव्यू मिला.

वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 6.7 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत की, इसके बाद शनिवार को 9.65 करोड़ रुपये और रविवार को फिल्म ने डबल डिजिट में 10.75 करोड़ रुपये कमाये. लेकिन सोमवार को फिल्म की कमाई में करीब 66.05 फीसदी की भारी गिरावट देखी गई और इसने 3.65 करोड़ की कमाई की. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 3.85 करोड़ रुपये की कमाई की है.

इसी के साथ ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का 5 दिनों का कुल कलेक्शन अब 34.6 करोड़ रुपये हो गया है.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने वर्ल्डवाइड कितनी कर ली कमाई?
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को वर्ल्डवाइड भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने दुनिया भर में चार दिनों में 59 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं पांचवें दिन फिल्म 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को मिली है अच्छी रेटिंग
कम कलेक्शन के बावजूद फिल्म को दर्शकों से अच्छी रेटिंग मिली है. फिल्म की मौजूदा IMDb रेटिंग 10 में से 8.1 है.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की स्टार कास्ट
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखित और निर्देशित है. फिल्म में शाहिद कपूर एक वैज्ञानिक की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे कृति सेनन स्टारर किरदार रोबोट सिफ्रा से प्यार हो जाता है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में कृति और शाहिद ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म में धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया और राकेश बेदी सहित कईं कलाकारों ने सपोर्टिंग रोल निभाया है.

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन वीक में रोमांटिक हुईं Shruti Haasan, बॉयफ्रेंड शांतनु संग शेयर की कोजी तस्वीर

from Oscar के बाद बाफ्टा फिल्म ऑवार्ड में प्रेजेंटर बनेंगी Deepika Padukone, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर जाहिर की खुशी https://ift.tt/R5H4qlw
https://ift.tt/Cba5yzZ

0 comments:

Post a Comment