Crakk Box Office Collection Day 5: विद्युत जामवाल की एक्शन से भरपूर बॉलीवुड फिल्म 'क्रैक' शुक्रवार, 23 फरवरी को यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. विद्युत की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. हालांकि 'आर्टिकल 370' ने 'क्रैक' का बंटाधार कर दिया है और ये फिल्म कमाई के मामले में काफी पिछड़ गई है. फिल्म की ओपनिंग धीमी रही थी और इसके बाद भी ये फिल्म रफ्तार नहीं पकड़ पाई है. चलिए यहां जानते हैं 'क्रैक' ने रिलीज के पांचवें दिन कितना कलेक्शन किया है?

'क्रैक' ने रिलीज के 5वें दिन कितनी कमाई की है?
स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'क्रैक' का जमकर प्रमोशन किया गया था लेकिन ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाने में कामयाब नहीं हो पाई. फिल्म को यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' से क्लैश का खामियाजा भी भुगतना पड़ा है इसके चलते 'क्रैक' कमाई के मामले में काफी पिछड़ गई है. फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं और ये बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल से चंद करोड़ ही कमा पा रही है.

'क्रैक' की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे तो दूसरे दिन 'क्रैक' ने 49.41 फीसदी की गिरावट के साथ 2.15 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं तीसरे दिन फिल्म की कमाई में 6.98 फीसदी का उछाल आया और इसने 2.3 करोड़ का कलेक्शन किया. चौथे दिन 'क्रैक' के कलेक्शन में 56.52 फीसदी की गिरावट आ और इसने 1 करोड़ रुपये कमाए. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'क्रैक' ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ 'क्रैक' की पांच दिनों की कुल कमाई अब 10.70 करोड़ रुपये हो गई है.

'क्रैक' के लिए आधी लागत वसूलना भी मुश्किल
'क्रैक' बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है. फिल्म रिलीज के 5 दिनों में 10 करोड़ ही कमा पाई है. फिल्म जिस स्लो स्पीड से कमाई कर रही है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि ये फिल्म अपनी आधी लागत भी वसूल नहीं पाएगी.

'क्रैक' स्टार कास्ट
आदित्य दत्त निर्देशित 'क्रैक' में विद्युत जामवाल के साथ नोरा फतेही, अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. 45 करोड़ रुपये के बजट और 'एक्शन हीरो फिल्म्स' के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनी इस एक्शन थ्रिलर में अर्जुन रामपाल ने विलेन का किरदार निभाया है.

ये भी पढ़ें: 'मेंटल-फिजिकल हेल्थ खतरे में डाल दी...' बॉडी शेमिंग झेल चुकीं समीरा रेड्डी का छलका दर्द

from विक्रांत मैसी ने शेयर किया 'द साबरमती रिपोर्ट' से खास वीडियो, 'गोधरा कांड' की दिखाई झलकियां https://ift.tt/gi16snW
https://ift.tt/kiIc4L7
Tuesday, February 27, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» Crakk Box Office Collection Day 5: 'क्रैक' की बॉक्स ऑफिस पर हवा टाइट, बड़ी मुश्किल से 5वें दिन 10 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जानें- कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment