Sidebar Ads

Wednesday, February 21, 2024

TBMAUJ BO Collection Day 13: शाहिद-कृति की फिल्म की हर दिन घट रही कमाई, क्या 100 करोड़ क्लब में कर पाएगी एंट्री? जानें- 13वें दिन का कलेक्शन

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya BO Collection Day 13: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म थी. इस रोबोटिक लव स्टोरी ड्रामा को देखने के लिए फैंस काफी बेकरार थे. हालांकि रिलीज के बाद फिल्म की ओपनिंग धीमी रही लेकिन वीकेंड पर शाहिद की बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बढ़ा ली और शानदार कलेक्शन कर लिया. हालांकि दूसरे हफ्ते में अब फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है. चलिए यहां जानते हैं कि ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज के 13वें दिन कितनी कमाई की है?

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने 13वें दिन कितना कारोबार किया
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ सिनेमाघरों में 9 फरवरी को रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी एक साइंटिस्ट (शाहिद कपूर) और एक  रोबोट सिफ्रा (कृति सेनन) के ईर्द-गिर्द घूमती है. दोनों की इम्पॉसिबल लव स्टोरी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और इसी के साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है. फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज के पहले दिन 6.7 करोड़ से ओपनिंग की थी. इसके बाद फिल्म ने पहले हफ्ते में 44.35 करोड़ कमा लिए.

वहीं अब ये फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में है और इसने जहां सेकंड शनिवार को 5 करोड़ की कमाई की तो दूसरे रविवार 6 करोड़ बटोरे. हालांकि सेकंड मंडे को फिल्म की कमाई में 62.50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और इसने 2.25 करोड़ की कमाई की. वहीं दूसरे मंगलवार फिल्म की कमाई फिर घट गई और 11.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ इसने 2 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज के 13वें दिन 1.75 करोड़ का कारोबार किया है.

इसी के साथ शाहिद की फिल्म ने रिलीज के 13 दिनों में 64.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 100 करोड़ का आंकड़ा कर पाएगी पार?
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की कमाई में दूसरे हफ्ते में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है. हालांकि शाहिद की इस फिल्म के पास अभी कमाई करने का मौका है. दरअसल 8 मार्च को अजय देवगन और आर माधनव की शैतान से पहले  बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. ऐसे में इसके 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना मुश्किल नहीं लग रहा है. फिल्म ने 13 दिनों में 65 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं और मेकर्स को उम्मीद है कि इस वीकेंड पर एक बार फिर फिल्म की कमाई में उछाल आएगा और ये 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर जाएगी.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की स्टार कास्ट
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल में हैं. फिल्म में धर्मेंद्र, डिंपल कपाडिया और राकेश बेदी ने भी अहम रोल प्ले किया है. इस फिल्म की राइटिंग और डायरेक्शन अमित जोशी और आराधना साह ने  किया है.

यह भी पढ़ें: Drashti Dhami की शादी को पूरे हुए 9 साल, पति संग फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखी मजेदार बात

from 2024 के अभी दो महीने भी नहीं बीते और इन 6 स्टार कपल की टूटी जोड़ी, दर्दभरा रहा तलाक https://ift.tt/aCYn2x5
https://ift.tt/QB3KRzr

0 comments:

Post a Comment