TBMAUJ Box Office Collection Day 4: शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म थी. फैंस स्क्रीन पर कृति और शाहिद की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने के लिए बेताब हो रहे थे. वहीं बीते शुक्रवार ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई. हालांकि बड़े पर्दे पर दस्तक देने के बाद फिल्म की ओपनिंग धीमी रही. लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने दमदार कलेक्शन कर लिया. चलिए यहां जानते हैं ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को कितने करोड़ का कारोबार किया?

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज के चौथे दिन कितनी कमाई की?
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ एक इम्पॉसिबल लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म है.फिल्म की कहानी दिलचस्प है. हालांकि शाहिद की ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक सिनेमाघरों में परफॉर्म नही कर पा रही है. फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने 6.7 करोड़ से खाता खोला था. इसके बाद ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की कमाई में वीकेंड पर तेजी आई.

दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 44.03 फीसदी के उछाल के साथ 9.65 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के कलेक्शन में 11.40 प्रतिशत की तेजी आई और इसने 10.75 करोड़ कमाए. वहीं अब फिल्म के मंडे टेस्ट का रिजल्ट भी आ गया है.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की चार दिनों की कुल कमाई अब 30.85 करोड़ रुपये हो गई है.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने वर्ल्डवाइड कितना कर लिया कलेक्शन
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की शुरुआत धीमी रही लेकिन अब वर्ल्डवाइड ये फिल्म हर दिन अपने कलेक्शन में करोड़ों जोड़ रही है. शाहिद और कृति की इस फिल्म को दुनियाभर में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें को सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज के तीन दिनों 52.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. जिसमें ओवरसीज कलेक्शन 20 करोड़ रुपये और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 32.50 करोडॉ रुपये हैं. फिल्म के चौथे दिन वर्ल्डवाइड 60 करोड़ का आंकड़ा छूने की उम्मीद है.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के पास कमाई का है मौका
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने सोमवार को 3 करोड़ की कमाई की है. अगर फिल्म इस गुरुवार तक इसी रेंज में कलेक्शन करची रही तो इसकी कमाई 40 करोड़ के पार हो जाएगी और इसकी हिट होने की राह भी आसान हो जाएगी. दिलचस्प बात ये है कि ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों के अलावा किसी और हिंदी फिल्म से मुकाबला नहीं करना पड़ा रहा है.

23 फरवरी को यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. ऐसे में शाहिद की फिल्म की कमाई के रास्ते में सेंध लगाने के लिए कोई और फिल्म नहीं है. ऐसे में ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के पास 23 फरवरी तक कमाई करने का खूब मौका है.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ स्टार कास्ट
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद को एक ऐसे शख्स के रूप में दिखाया गया है जो प्यार में पड़ जाता है और सिफरा (कृति सेनन) नामक रोबोट से शादी करने का फैसला करता है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन के अलावा धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी हैं. तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया मैडॉक फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस है. फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने किया है।

ये भी पढ़ें:-मिथुन चक्रवर्ती की तबियत में सुधार, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए एक्टर, पीएम मोदी ने फोन कर लगाई डांट! जानें वजह

from Bhool Bhulaiyaa 3 Release Date Confirmed: 'भूल भुलैया 3' में लौट रही है असली मंजूलिका, कार्तिक आर्यन ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी https://ift.tt/hLPWC7V
https://ift.tt/v0CYdEU
Monday, February 12, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» TBMAUJ BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फेल फिर भी शाहिद-कृति की फिल्म 30 करोड़ के हुई पार, जानें- चौथे दिन का कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment