Sidebar Ads

Monday, February 26, 2024

Crakk Box Office Collection Day 4:विद्युत जामवाल की 'क्रैक' मंडे टेस्ट में हुई बुरी तरह फेल, चौथे दिन का कलेक्शन शॉकिंग

Crakk Box Office Collection Day 4: विद्युत जामवाल की हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर 'क्रैक' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं और ये बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह  पस्त नजर आ रही है. दरअसल इस फिल्म को रिलीज के पहले दिन से ही सिनेमाघरों में यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘आर्टिकल 370’ से क्लैश करना पड़ा है. यामी की फिल्म की आंधी ने 'क्रैक' को उड़ाकर रख दिया है. आलम ये है कि विद्युत जामवाल की फिल्म को चंद करोड़ कमाने में भी काफी जद्दोजदह करनी पड़ रही हैं. चलिए यहां जानते हैं 'क्रैक' ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

'क्रैक' ने रिलीज के चौथे दिन कितनी कमाई की है?
विद्युत की 'क्रैक' का रिलीज के पहले काफी प्रमोशन किया गया था. फिल्म में विद्युत के दमदार एक्शन को देखने के लिए फैंस भी काफी बेताब थे.  हालांकि रिलीज के बाद ये स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और इसकी बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत रही. वहीं वीकेंड भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पकड़ नहीं बना पाई. फिल्म की कमाई की बात करें तो 'क्रैक' ने रिलीज के पहले दिन 4.25 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपये कमाए और  क्रैक ने रिलीज के तीसरे दिन 2.3 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के चौथे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'क्रैक' ने रिलीज के चौथे दिन 1 करोड़ की कमाई की है.

इस के साथ 'क्रैक' का चार दिनों का कुल कलेक्शन अब 9.70 करोड़ रुपये हो गया है.

'आर्टिकल 370' ने बिगाड़ा 'क्रैक' का खेल
'क्रैक' को बॉक्स ऑफिस पर यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 से कड़ी टक्कर मिल रही है. जहां यामी की फिल्म रिलीज के चार दिनों में 30 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है तो वहीं 'क्रैक' चार दिनों में 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई है. इसी के साथ 'क्रैक' का खेल अब बॉक्स ऑफिस पर खत्म होता हुआ नजर आ रहा है.

'क्रैक' स्टार कास्ट
'क्रैक' में विद्युत जामवाल ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं फिल्म में अर्जुन रामपाल विलेन के किरदार में हैं. फिल्म में  नोरा फतेही और एमी जैक्शन ने भी अहम रोल निभाया है. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है. ये फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और विद्युत जामवाल ने दमदार एक्शन सीक्वेंस किए हैं जो होश उड़ा देने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा ने इस वजह से खुद को कर लिया था कोठरी में बंद, वीर सावरकर की डेथ एनिवर्सरी पर एक्टर ने किया खुलासा

from Pankaj Udhas Funeral: पद्मश्री पंकज उधास का निधन, कल पंचतत्वों में विलीन होंगे गजल गायक, जानें कब और कहां होगा अंतिम संस्कार https://ift.tt/1FePAbS
https://ift.tt/zVeYTNt

0 comments:

Post a Comment