Dimple Kapadia Never Give Rajesh Khanna Divorce: डिंपल कपाड़िया ने बेहद उम्र में बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी की थी. जब डिंपल ने राजेश खन्ना से शादी के लिए हां कहा तो वह महज 16 साल की थीं. इस जोड़ी की शादी 1973 में हुई थी. उस दौरान डिंपल की ब्लॉकबस्टर पहली फिल्म बॉबी रिलीज भी नहीं हुई थी. कुछ साल इस जोड़ी की शादी ठीक ठाक रही . इस बीच इनकी दो बेटियां ट्विंकल और रिंकी खन्ना भी हुई. लेकिन फिर डिंपल और राजेश खन्ना के रिश्ते में दरार आ गई.

9 साल की शादी के बाद राजेश से अलग हो गई थीं डिंपल
9 साल की शादी के बाद डिंपल अपनी दोनों बेटियों को लेकर 1982 में राजेश खन्ना से अलग हो गई थीं. हालांकि दिलचस्प बात ये है कि अलग होने के बावजूद इस जोड़ी ने कभी भी ऑफिशियली तलाक नहीं लिया था. दिवंगत अभिनेता की एक पुरानी क्लिप इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है जिसमें वे डिंपल से अलग होने के बारे में बात कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने ये भी खुवासा किय था कि आखिर क्यों डिंपल ने उन्हें कभी तलाक नहीं दिया?

डिंपल ने राजेश खन्ना को कभी तलाक क्यों नहीं दिया?
वीडियो में, एक रिपोर्टर राजेश खन्ना से डिंपल के साथ उनकी कॉम्पलीकेटेड शादी के बारे में सवाल पूछता है और से भी सवाल करता है कि क्या वह अपनी एक्स वाइफ के साथ वापस आएंगे? इस पर दिवंगत एक्टर कहते नजर आते हैं, “दोबारा मतलब? पहले कहां अलग थे? ये है कि अलग-अलग रहते हैं क्योंकि अभी तक तलाक नहीं दिया है ना उसने, वो देती ही नहीं है. ये तो वो जाने किस के लिए नहीं देती है, पता नहीं किसी के लिए. जब वो आएगी यहां वैंकूवर में तब उनसे ये पूछिएगा. वो आपको सही जवाब देगी. मैं तो इतना ही कह सकता हूं कि तलाक नहीं दिया, तो नहीं दिया. उनकी मर्जी है. और अब क्या है, बात तो दिलों की है.”

डिंपल ने राजेश खन्न संग अपनी शादी को लेकर कही थी ये बात
बताया जाता है कि राजेश खन्ना ने शादी के बाद डिंपल को एक्टिंग करने से बैन कर दिया था. वहीं इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सागर की रिलीज़ से पहले डिंपल ने एक इंटरव्यू के दौरान इंडिया टुडे को बताया था, “मैं उससे ठीक, शादी से ठीक सात दिन पहले इंट्रोड्यूस हुई थी. हम एक साथ चार्टर्ड फ्लाइट से किसी शो के लिए अहमदाबाद जा रहे थे. वह पूरे समय मेरे बगल में बैठे रहे लेकिन एक शब्द भी नहीं बोले. जैसे ही फ्लाइट उतरने वाली थी, वह मेरी ओर मुड़े, मेरी आंखों में देखा और कहा कि वह चाहता है कि मैं उससे शादी करूं. ”. उन्होंने कहा, "जिस दिन मेरी और राजेश की शादी हुई, उस दिन हमारे घर में लाइफ में खुशियां खत्म हो गईं."

अपने रिश्ते को "तमाशा" कहने से पहले उन्होंने कहा, "मैं अपने करियर के लिए बॉबी के महत्व को समझने के लिए बहुत छोटी थी, लेकिन जिस दिन से मैंने राजेश के घर, आशीर्वाद में प्रवेश किया, मुझे पता था कि यह शादी नहीं चलेगी."

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/6KLfAmO Box Office Collection Day 6: 'रुस्लान' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, रिलीज के 6 दिन बाद भी 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म

from बंद कमरे में इस एक्टर संग पकड़ी गई थीं ये हसीना, अब शादी के 19 साल बाद भी हैं 'बेऔलाद', पहचाना क्या? https://ift.tt/yt9WcnY
https://ift.tt/bOkYuW4
Wednesday, May 1, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» अलग हो जाने के बाद भी क्यों डिपंल कपाड़िया ने राजेश खन्ना को कभी नहीं दिया था तलाक ? एक्टर ने किया था खुलासा

0 comments:
Post a Comment