Sidebar Ads

Sunday, May 26, 2024

Srikanth Box Office Collection Day 17: ‘श्रीकांत’ ने तीसरे संडे फिर किया शानदार कलेक्शन, बजट वसूलने से बस इतनी दूर है फिल्म

Srikanth Box Office Collection Day 17: राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है. फिल्म की कमाई की रफ्तार में बेशक उतार-चढाव बना रहा है लेकिन ‘श्रीकांत’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. खासतौर पर वीकेंड पर इस फिल्म ने दमदार कारोबार किया है. रिलीज के तीसरे वीकेंड पर भी ‘श्रीकांत’ की कमाई में तेजी देखने को मिली है. चलिए यहां जानते हैं राजकुमार राव की इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे संडे कितना कलेक्शन किया है?

‘श्रीकांत’ ने रिलीज के 17वें दिन कितनी की कमाई?
‘श्रीकांत’ रिलीज के पहले दिन से करोड़ों में कलेक्शन कर रही है. ये फिल्म दृष्टिबाधित उद्योगपति ‘श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक है. राजकुमार राव ने फिल्म में लीड रोल प्ले किया है और उनकी दमदार एक्टिंग का हर कोई कायल हो गया है. फैंस तो ‘श्रीकांत’ में राजकुमार राव की परफॉर्मेंस को उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस बता रहे हैं. वहीं ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर  धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए अपनी लागत निकालने के करीब पहुंच चुकी है.

‘श्रीकांत’ की कमाई की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई  17.85 करोड़ रही. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 13.65 करोड़ का कलेक्शन किया. ‘श्रीकांत’ अब रिलीज के तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है. इस फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 1.15 करोड़ की कमाई की. 16वें दिन यानी तीसरे शनिवार ‘श्रीकांत’ के कलेक्शन में 82.61 फीसदी की तेजी आई और इसने 2.1 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं अब ‘श्रीकांत’ की रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘श्रीकांत’ ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को 2.35 करोड़ की कमाई की.

इसी के साथ ‘श्रीकांत’ का 17 दिनों का कुल कलेक्शन अब 37.10 करोड़ रुपये हो गया है.

‘श्रीकांत’ पर भैया जी की रिलीज का नहीं पड़ा असर
‘श्रीकांत’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है यहां तक कि ‘श्रीकांत’ पर मनोज बाजपेयी की एक्शन मसाला फिल्म भैया जी की रिलीज का भी असर नहीं पड़ा है. . ये फिल्म अब अपनी लागत वसूलने से बस चंद कदम दूर रह  गई है. बता दें कि ‘श्रीकांत’ 40 करोड़ में बनी फिल्म है और इसने 36 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

बता दें कि ‘श्रीकांत’ तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी है
बता दें कि ‘श्रीकांत’ का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है. फिल्म में राजकुमार राव के अलावा अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर अहम भूमिका में हैं.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/ZqVtAsp BO Collection Day 4: क्या 'टर्बो' तोड़ पाएगी ममूटी की ही पिछली फिल्म 'भीष्म पर्वम' का रिकॉर्ड? जानें अब तक का टोटल कलेक्शन

from शादी के एक साल बाद ही शाहिद कपूर से अलग होना चाहती थीं मीरा राजपूत, जानिए क्यों आई कपल के बीच दरार https://ift.tt/ndjak7V
https://ift.tt/HSrwv5F

0 comments:

Post a Comment