Sriknath Box Office Collection Day 18: राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ बेहद इंस्पायरिंग फिल्म हैं. इस बायोग्राफिकल ड्रामा में राजकुमार ने इतनी शानदार एक्टिंग की है कि जिसने भी उनकी ये फिल्म देखी है वो उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है. हालांकि फिल्म की ओपनिंग धीमी रही बावजूद इसके ये फिल्म अब अपने बजट वसूलने के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है. चलिए यहां जानते हैं ‘श्रीकांत’ ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे मंडे कितना कलेक्शन किया है?

‘श्रीकांत’ ने रिलीज के 18वें दिन कितनी कमाई की है?
राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. पिछले दो हफ्तों में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर किसी और फिल्म से मुकाबला नहीं करना पड़ा था लेकिन अब ‘श्रीकांत’ को मनोज बाजपेयी की रिवेंज ड्रामा भैया जी से टक्कर मिल रही है. हालांकि ‘श्रीकांत’ ही भैया जी पर भारी पड़ रही है. ‘श्रीकांत’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 2.25 करोड़ की कमाई की थी. वहीं ‘श्रीकांत’ के पहले हफ्ते की कमाई 17.85 करोड़ रुपये रही और दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 13.65 करोड़ का कलेक्शन किया.

वहीं अब ये फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में है और इसने तीसरे शुक्रवार 1.15 करोड़, तीसरे शनिवार 2.1 करोड़ रुपये और तीसरे रविवार 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के तीसरे सोमवार यानी 18वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘श्रीकांत’ ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे मंडे को 85 लाख की कमाई की है.

इसी के साथ ‘श्रीकांत’ का 18 दिनों का कुल कलेक्शन अब 37.85 करोड़ रुपये हो गया है.

‘श्रीकांत’ की कमाई पर 'मिस्टर एंड मिसेज माही' लगा सकती है ब्रेक
‘श्रीकांत’ बॉक्स ऑफिस पर गिरते-पड़ते ही 37 करोड़ की कमाई कर पाई है. इस फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट भी दर्ज की जा रही है. ऐसे में 40 करोड़ के बजट में बनी ‘श्रीकांत’ के लिए अपनी लागत वसूलने में पसीने छूट रहे हैं. अब देखने वाली बात होगी कि घटती कमाई के साथ ‘श्रीकांत’ 40 करोड़ का आंकड़ा छू पाती है यानी. वैसे अब इस हफ्ते सिनेमाघरों में राजकुमार राव-जाह्नवी कपूर स्टारर 'मिस्टर एंड मिसेज माही' भी रिलीज हो रही है. इस फिल्म का काफी बज बना हुआ है. ऐसे में ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के आने के बाद ‘श्रीकांत’ की कमाई पर ब्रेक लग सकता है.

बता दें कि ‘श्रीकांत’ दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक है. इस फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है. फिल्म में राजकुमार राव, ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर ने अहम रोल निभाया है.

from KKR की जीत पर Shahrukh Khan और परिवार हुआ Emotional, Bhaiyya Ji को मिला Mixed Reaction https://ift.tt/LHbeQIh
https://ift.tt/1KEl496
Monday, May 27, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» Sriknath Box Office Collection Day 18: तीसरे मंडे लाखों में सिमटी 'श्रीकांत' की कमाई, बजट वसूलने में छूटे पसीने, जानें- कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment