Sidebar Ads

Thursday, May 30, 2024

Srikanth Box Office Collection Day 21: ‘श्रीकांत’ ने 21वें दिन 40 करोड़ आंकड़ा किया पार, गिरते-पड़ते वसूल लिया अपना बजट

Srikanth Box Office Collection Day 21: राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ को दर्शकों से बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला है. इसी के साथ ये फिल्म  बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ ढीली नहीं पड़ने दे रही है. फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन से ज्यादा हो चुके हैं और ये हर दिन खूब नोट छाप रही हैं. वहीं रिलीज के 21वें दिन तो ‘श्रीकांत’ ने एक बड़ा माइल स्टोन पार कर लिया है. चलिए यहां जानते हैं राजकुमार राव की इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे गुरुवार यानी 21वें दिन कितना कारोबार किया है?

‘श्रीकांत’ ने 21वें दिन कितनी की कमाई?
राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘श्रीकांत’ तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित है. दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक फिल्म 10 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का जो वेस बॉल द्वारा निर्देशित हॉलीवुड साइंस-फाई एक्शन-एडवेंचर किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स के साथ क्लैश हुआ था. हालांकि  ‘श्रीकांत’ को दर्शकों और आलोचकों से ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू मिला लेकिन ये बायोपिक ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई. लेकिन दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला के किरदार में राजकुमार राव ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल छू लिया.

वहीं इस फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘श्रीकांत’ का पहले हफ्ते का कलेक्शन 17.85 करोड़ रुपये रहा. वहीं दूसरे हफ्ते फिल्म ने 13.65 करोड़ का कारोबार किया. अब ये फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में है और इसने तीसरे मंडे 85 लाख, तीसरे मंगलवार 85 लाख और तीसरे बुधवार भी 85 लाख की ही कमाई की. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के तीसरे गुरुवार यानी 21वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘श्रीकांत’ ने रिलीज के 21वें दिन 53 लाख की कमाई की.

इसी के साथ ‘श्रीकांत’ के 21 दिनों का कुल कलेक्शन अब 40.08 करोड़ रुपये हो गया है.

‘श्रीकांत’ अब 50 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ी
‘श्रीकांत’ ने रिलीज के 21वें दिन 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर अपनी लागत वसूल कर ली है. बता दें कि ‘श्रीकांत’ 40 करोड़ के बजट में बनी हैं. वहीं अब ये फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है. हालांकि शुक्रवार को रिलीज हो रही राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेड माही ‘श्रीकांत’ की कमाई पर ब्रेक लगा सकती है. देखने वाली बात होगी कि मिस्टर एंड मिसेज माही के सामने ‘श्रीकांत’ कितना टिक पाएगी.

बता दें कि ‘श्रीकांत’ में राजकुमार राव के अलावा ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर ने अहम रोल प्ले किया है.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/mkbInvX Lovers Day: 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'सावी' जैसी फिल्में देखें मात्र 99 रुपये में, जानें कैसे उठा सकते हैं मौके का फायदा

from Madhurima Tuli Trolled: मधुरिमा तुली ने ऋतिक रोशन से मांगी माफी, ट्रोल्स बोले- वो बेचारे दो साल से टेंशन में थे https://ift.tt/uxvtUVs
https://ift.tt/8QdBMwn

0 comments:

Post a Comment