Sonali Bendre On Shoaib Akhtar Old Proposal: सोनाली बेंद्रे 90 के दशक की वो हसीना हैं जिनके आज भी चाहने वालों की कमी नहीं है. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड जगत में खूब नाम कमाया है और अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोनाली बेंद्रे के चाहने वालों में एक नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर का भी रहा है?

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सोनाली बेंद्रे शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं. इस दौरान शुभांकर सोनाली से उस पुराने इंटरव्यू के बारे में बात करते हैं जिसमें शोएब अख्तर ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अगर सोनाली बेंद्रे ने उनका प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया तो वे उन्हें किडनैप कर लेंगे.

'मुझे नहीं पता ये कितना सही है...'
इंटरव्यू के दौरान सोनाली बेंद्रे कहती हैं- 'मुझे नहीं पता ये कितना सही है. फेक न्यूज तब भी होती थीं. इसके बाद शुभांकर ने सुरेश रैना के एक इंटरव्यू के बारे में भी एक्ट्रेस को बताया जिसमें क्रिकेटर सोनाली का नाम सुनकर ब्लश करने लगते हैं. हालांकि सोनाली कहती हैं कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता.'

'भगवान का शुक्र है, इसी से तो करियर है...'
जब शो के होस्ट सोनाली बेंद्रे को बताते हैं कि शोएब अख्तर ने प्रपोजल वाली बात इस तरीके से कही थी कि एक्ट्रेस उन्हें पसंद हैं. इसपर सोनाली ने कहा- 'अगर शोएब ने ऐसा कहा है तो उसके लिए भगवान का शुक्र है, इसी से तो करियर है.'

विराट कोहली को इस वजह से पसंद करती हैं सोनाली
सोनाली बेंद्रे ने आगे विराट कोहली को लेकर कहा कि वे उन्हें काफी पसंद हैं. वे कहती हैं- 'विराट कोहली बहुत इंस्पायरिंग हैं. मुझे लगता है कि क्योंकि अनुष्का शर्मा मुझे बहुत पसंद हैं, वो बहुत शानदार हैं और मुझे उनकी जोड़ी बहुत अच्छी लगती है. अगर आप मुझसे क्रिकेटर के बारे में पूछेंगे तो मैं कहूंगी कि मुझे विराट इसीलिए अच्छा लगता है क्योंकि मुझे विराट-अनुष्का की जोड़ी बहुत पसंद हैं. दोनों साथ में बहुत रियल हैं और बहुत क्यूट लगते हैं.'

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/xbWl07f 3: उर्फी जावेद ने देखा 'पंचायत 3' में फुलेरा के सचिव बनने का सपना, घबराए फैंस बोले- इसे कास्ट करके स्टैंडर्ड गिरा दिया

from Srikanth Box Office Collection Day 5: 'श्रीकांत' बन राजकुमार राव ने जीता दिल! हर रोज शानदार कमाई कर रही फिल्म https://ift.tt/scivmpO
https://ift.tt/RVPILgC
Tuesday, May 14, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» Watch Video: शोएब अख्तर ने कहा था ‘किडनैप कर लूंगा’, सोनाली बेंद्रे ने पाकिस्तानी क्रिकेटर को दिया शानदार जवाब, देखें

0 comments:
Post a Comment