Aditya Roy Kapoor Shared Video: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. पिछले कुछ महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे इस कपल को लेकर खबर है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्या और अनन्या का 1 महीने पहले ही ब्रेकअप हो गया है. हालांकि, दोनों की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया. लेकिन ब्रेकअप की खबरों के बीच अब फिर से दोनों एक साथ नजर आए हैं.

ब्रेकअप की खबरों के बीच साथ दिखे आदित्य-अनन्या
जी हां, आदित्य रॉय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपनी लेडी लव के साथ नजर आ रहे हैं. दरअसल, ये वीडियो एक आईवियर ब्रांड के एड के दौरान का वीडियो है.

वीडियो में आदित्य और अनन्या चश्मे को फ्लॉन्ट कर उसका एड करते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो देख आदित्य और अनन्या के फैंस की खुशी सातंवे आसमान पर पहुंच गए हैं.

लुक की बात करें तो इस वीडियो में आदित्य और अनन्या ने मैचिंग आउटफिट पहने नजर आ रहे हैै. दोनों पिंक कलर के आउटफिट में काफी प्यारे लग रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री इस वीडियो में साफ देखने को मिल रही हैं.

आदित्य-अनन्या का नहीं हुआ ब्रेकअप?
लेकिन ये वीडियो देखने के बाद फैंस सवाल कर रहे हैं कि इन दोनों का तो ब्रेकअप हो गया था. वहीं कुछ लोग दोनों को साथ में देखकर काफी खुश हैं. लेकिन आपको बता दें कि अनन्या और आदित्या का ये एड शूट अभी का नहीं है. कपल ने ये एड शूट कुछ महीने पहले कराया था. लेकिन ब्रेकअप की खबरों के बीच इस वीडियो को शेयर कर आदित्य क्या जाहिर करना चाहते हैं ये तो वो ही बता सकते हैं.

आदित्य-अनन्या का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो, अनन्या पांडे आखिरी बार आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' और 'खो गए हम कहां' में नजर आई थीं. इस फिल्म के अलावा अब एक्ट्रेस 'कॉल मी बे' में नजर आने वाली है. एक्ट्रेस ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है.

वहीं आदित्य के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार अपनी हिट सीरीज 'द नाइट मैनेजर 2' में नजर आए थे. ये सीरीज काफी पसंद की गई है. अनन्या से ब्रेकअप की खबरों के बाद अब आदित्य का नाम सारा अली खान से भी जोड़ा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: अब्दू रोजिक की शादी को लेकर आया बेस्ट फ्रेंड शिव ठाकरे का रिएक्शन, बोले- 'उसने तो मुझे कुछ नहीं...'

from Happy Birthday Adah Sharma: कितनी पढ़ी-लिखी हैं अदा शर्मा? कई हिट देने के बाद जी रही हैं लग्जरी लाइफ, जानें उनकी नेटवर्थ भी https://ift.tt/P3nrc8s
https://ift.tt/Mron8cE
Friday, May 10, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» आदित्य-अनन्या का नहीं हुआ ब्रेकअप? लेडी लव के साथ एक्टर ने शेयर किया ये वीडियो

0 comments:
Post a Comment