Srikanth Box Office Collection Day 20: राजकुमार राव और अलाया एफ स्टारर ‘श्रीकांत’ के ट्रेलर के बाद से ही इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा था. वहीं सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसे दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स तो मिला लेकिन इसकी बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार धीमी रही. बावजूद इसके ये फिल्म अपनी लागत वसूलने से इंचभर दूर है. चलिए यहां जानते हैं ‘श्रीकांत’ ने रिलीज के 20 वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘श्रीकांत’ ने रिलीज के 20वें दिन कितनी की कमाई?
तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित ‘श्रीकांत’ एक बायोपिक है. ये फिल्म दृष्टिबाधित उद्योपति श्रीकांत बोल्ला की लाइफ ,जीवन, संघर्ष और जीत पर आधारित है. श्रीकांत बोल्ला रूढ़िवादिता को तोड़ते हुए मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मैनेजमेंट साइंड के पहले नेत्रहीन छात्र थे. उनकी लाइफ को राजकुमार राव ने पर्दे पर उतारा है. फिल्म की इंस्पायरिंग कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई है लेकिन इसने दो हफ्ते तक हर दिन एक करोड़ से ज्यादा कारोबार किया है. हालांकि रिलीज के तीसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद ‘श्रीकांत’ का कारोबार लाखों में सिमट गया है.

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘श्रीकांत’ के पहले हफ्ते की कमाई 17.85 करोड़ रही तो वहीं दूसरे हफ्ते फिल्म ने 13.65 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं तीसरे हफ्ते के थर्ड मंडे ‘श्रीकांत’ ने 85 लाख की कमाई की. वहीं तीसरे मंगलवार की ‘श्रीकांत’ ने 85 लाख का ही कारोबार किया. वहीं ‘श्रीकांत’ की रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘श्रीकांत’ ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 85 लाख की कमाई की है.

इसी के साथ ‘श्रीकांत’ की 20 दिनों की कुल कमाई अब 39.55 करोड़ रुपये हो गई है.

‘श्रीकांत’ 21वें दिन कर लेगी लागत वसूल
‘श्रीकांत’ ने कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ते हुए 39 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. ये फिल्म 40 करोड़ के बजट में बनी है और अब ये अपनी लागत वसूलने से महज चंद कदम दूर है. 21वें दिन फिल्म ये माइलस्टोन पार कर लेगी. इसी के साथ ‘श्रीकांत’ 50 कोरड़ का आंकड़ा छूने की और बढ़ जाएगी. हालांकि अब राजकुमार राव की फिल्म के लिए हाफ सेंचुरी लगाना आसान नहीं है दरअसल सिनेमाघरों में इस शुक्रवार को राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की मिस्टर एंड मिसेज माही रिलीज हो रही है. ये फिल्म ‘श्रीकांत’ की कमाई की रफ्तार पर ब्रेक लगा सकती है. अब देखने वाली बात होगी कि ‘श्रीकांत’ बॉक्स ऑफिस पर कितना टिक पाती है.

बता दें कि ‘श्रीकांत’ में राजकुमार राव, अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें:-ऑफ शोल्डर शिमरी ड्रेस में करीना कपूर का किलर लुक, तमन्ना भाटिया की तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल

from तृप्ति डिमरी संग दिखे दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड, जुनैद खान की पहली फिल्म 'महाराज' का पोस्टर आउट! देखें दिन भर की जरूरी खबरें https://ift.tt/Tk9lHfW
https://ift.tt/mYy8ISa
Wednesday, May 29, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» Srikanth Box Office Collection Day 20: बजट वसूलने से अब बस एक कदम दूर ‘श्रीकांत’, जानें- 20वें दिन कितने छापे नोट

0 comments:
Post a Comment