Sidebar Ads

Tuesday, November 5, 2024

Bhool Bhulaiyaa 3 BO Collection Day 5: 150 करोड़ के क्लब में एंट्री के लिए तैयार हैं रूह बाबा, पांचवें दिन किया इतना कलेक्शन

Bhool Bhulaiyaa 3 BO Collection Day 5:  कार्तिक आर्यन ने रूह बाबा बनकर एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है. दिवाली से उनका सिनेमाघरों पर जलवा कायम है. उनकी फिल्म भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. ये फिल्म कलेक्शन के मामले में रोजाना अजय देवगन की सिंघम अगेन को कांटे की टक्कर दे रही है. खास बात ये है कि वीक डेज में भी ये फिल्म 2 डिजिट में कमाई कर रही है. फिल्म का पांचवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. जिसके बाद कहा जा सकता है कि अब ये फिल्म 150 करोड़ के क्लब से ज्यादा दूर नहीं है.

भूल भुलैया 3 की बात करें तो फिल्म ओपनिंग डे से ही अच्छा कलेक्शन कर रही है. जो भी इसे देख रहा है वो तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पा रहा है. जिससे इसका वर्ड ऑफ माउथ ज्यादा है और इसका असर कलेक्शन पर साफ देखने को मिल रहा है.

पांचवें दिन किया इतना कलेक्शन

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड के मुताबिक भूल भुलैया 3 ने पांचवें दिन करीब 13 करोड़ का कलेक्शन किया है. ये अभी अर्ली ट्रेंड के हिसाब से है. जब कलेक्शन का असली डाटा सामने आएगा तो ये उससे ज्यादा ही होगा.

पांचवें दिन के कलेक्शन के बाद फिल्म की टोटल कमाई 137 करोड़ हो गई है. फिल्म ने पहले दिन 35.5 करोड़, दूसरे दिन 37 करोड़, तीसरे दिन 33.5 करोड़ और चौथे दिन 18 करोड़ इतनी कमाई की थी. अब फिल्म 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने से ज्यादा दूर नहीं है.

भूल भुलैया 3 की बात करें तो इसे अनीज बज्मी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. फिल्म में तृप्ति ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आईं हैं. वहीं कार्तिक और विद्या की एक्टिंग की तारीफ करते लोग थक नहीं रहे हैं.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/b5N3njE Sinha Death: शारदा सिन्हा के निधन पर भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर, रवि किशन- निरहुआ समेत तमाम सेलेब्स हुए भावुक

from Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 5: 'सिंघम' को पांचवें दिन पटखनी देगी मंजुलिका, देखें कमाई के आंकड़े https://ift.tt/LY3ctp9
https://ift.tt/0lodMKv

0 comments:

Post a Comment