Sidebar Ads

Wednesday, November 20, 2024

Kanguva Box Office Collection Day 7: सूर्या-बॉबी की 350 करोड़ी 'कंगुवा' हुई फ्लॉप, सात दिनों में 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म

Kanguva Box Office Collection Day 7: तमिल स्टार सूर्या की मच अवेटेड फिल्म ‘कंगुवा’ काफी हाईप के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि शिवा द्वारा निर्देशित इस फैंटेसी एक्शन ड्रामा को काफी निगेटिव रिव्यू मिले. इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले हफ्ते में ही ढेर हो चुकी है. मेगा बजट की  ‘कंगुवा’ बड़ी मुश्किल से मुट्ठीभर कमाई कर पा रही है. चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन यानी पहले बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘कंगुवा’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई?
‘कंगुवा’ की स्टार कास्ट काफी बड़ी थी, साथ ही फिल्म को बड़े बजट में बनाया गया था. इस मूवी का इतना प्रमोशन किया गया था कि रिलीज से पहले ‘कंगुवा’ के बज को देखते हुए लग रहा था कि ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बवाल काट देगी. हालांकि फिल्म की कमजोर कहानी इसे ले डूबी. ‘कंगुवा’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस से काफी निगेटिव रिव्यू मिले हैं. इसी के साथ ये मेगा बजट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धाराशाई हो चुकी है. फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है लेकिन ये 100 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है.

‘कंगुवा’ की कमाई की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 24 करोड़ से खाता खोला था. दूसरे दिन फिल्म की कमाई 9.5 करोड़ रही. तीसरे दिन फिल्म ने 9.85 करोड़, चौथे दिन 10.25 करोड़, पांचवें दिन 3.15 करोड़ और छठे दिन 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब फिल्म की रिलीज के सातवें दिन यानी पहले बुधवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कंगुवा’ ने रिलीज के सातवें दिन 2.40 करोड़ का कारोबार किया है.

इसी के साथ ‘कंगुवा’ की सात दिनों की कुल कमाई अब 62.40 करोड़ रुपये हो गई है.

‘कंगुवा’ की कमाई ने मेकर्स को रूलाया
‘कंगुवा’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस बेहद शर्मनाक है. ये फिल्म रिलीज के 7 दिनों में महज 60 करोड़ की कमाई कर पाई है. ऐसे में 350 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म के लिए बजट निकालना नामुमिकन है. इसी के साथ ‘कंगुवा’ पर फ्लॉप का ठप्पा लग गया है.

गौरतलब है कि फिल्म की रिलीज से पहले, निर्माता केई ज्ञानवेल राजा ने विश्वास जताया था कि कंगुवा रिकॉर्ड तोड़ देगी और दुनिया भर में 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करेगी. उन्होंने यहां तक ​​भविष्यवाणी की थी कि यह फिल्म आरआरआर, बाहुबली और केजीएफ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कैटेगिरी में शामिल होकर 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली तमिल फिल्म होगी. हालांकि फिल्म की कमाई अब मेकर्स को रूला रही है. वहीं अब इसके सीक्वल पर भी संशय के बादल मंडरा रहे हैं.

‘कंगुवा’ स्टार कास्ट
‘कंगुवा’ में सूर्या ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म में बॉबी देओल विलेन के किरदार में हैं. वहीं सपोर्टिंग एक्टर्स में दिशा पटानी, नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला और आनंद शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/pc8df9V: नयनतारा नहीं ये साउथ एक्ट्रेस थी 'जवान' के लिए पहली पसंद, Ex हसबैंड की वजह से ठुकरा दी थी फिल्म

from Sonakshi Sinha Photos: मेहंदी लुक के लिए परफेक्ट है सोनाक्षी सिन्हा का ये बांधनी सूट, प्राइज सुनकर चौंक जाएंगे आप https://ift.tt/UbyLG4N
https://ift.tt/pAU9xYI

0 comments:

Post a Comment