Sidebar Ads

Tuesday, November 19, 2024

Kanguva Box Office Collection Day 6: सूर्या की 'कंगुवा' का मंगल रहा भारी, 350 करोड़ी फिल्म छठे दिन 3 करोड़ भी नहीं कमा पाई

Kanguva Box Office Collection Day 6: शिवा द्वारा निर्देशित और सूर्या स्टारर एक्शन ड्रामा ‘कंगुवा’ साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. हालांकि, सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म पहले ही दिन फुस्स हो गई. इस मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी हद तक निगेटिव रिव्यू मिला है. इसी के साथ ये फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बंटाधार हो चुका है और ये कमाई के मामले में पिछड़ चुकी है. चलिए यहां जानते हैं ‘कंगुवा’ ने रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को कितनी कमाई की है?

‘कंगुवा’ ने छठे दिन कितना किया कलेक्शन?
‘कंगुवा’ भारी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि फिल्म देखने वालों को भारी निराशा हाथ लगी. सूर्या की इस फिल्म की कमजोर प्लॉट, खराब स्क्रिप्ट और बेहद लाउड बैकग्राउंड म्यूजिक के चलते काफी आलोचना की जा रही है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया था और अब ये बड़े बजट की फिल्म चंद करोड़ कमाने के लिए बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है.

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘कंगुवा’ ने रिलीज के पहले दिन 24 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 9.5 करोड़ की कमाई की थी. तीसरे दिन ‘कंगुवा’ ने 9.8 करोड़ कमाए. वहीं चौथे दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ का कलेक्शन किया था और पांचवें दिन इस पीरियड एक्शन ड्रामा ने 3.15 करोड़ की कमाई की है. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के  छठे दिन यानी पहले मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कंगुवा’ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंगलवार को 2.9 करोज़ की कमाई की है.

इसी के साथ ‘कंगुवा’ की 6 दिनों की कुल कमाई अब 59.65 करोड़ रुपये हो गई है.

‘कंगुवा’ का होने वाला है पैकअप
‘कंगुवा’ की कमाई में हर दिन बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है. ये फिल्म अब 5 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पा रही है. ऐसे में 350 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के लिए आधा बजट तो क्या 100 करोड़ का आंकड़ा छूना भी मुश्किल लग रहा है. फिल्म की शर्मनाक परफॉर्मेंस को देखते हुए इसका बॉक्स ऑफिस से जल्द ही पैकअप होता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म दूसरे वीकेंड पर कितनी कमाई कर पाती है.

from अर्जुन संग ब्रेकअप के बाद बेबाक हुईं मलाइका, शर्ट के बटन खोलकर दिए पोज...तो व्हाइट ड्रेस में हुस्न की परी लगीं रकुल https://ift.tt/kJsLVRT
https://ift.tt/sOfBnTc

0 comments:

Post a Comment