Sidebar Ads

Sunday, November 17, 2024

Kanguva Box Office Collection Day 4 ‘कंगुवा’ का हुआ बंटाधार, चार दिन बाद भी 100 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म, शॉकिंग है वीकेंड का कलेक्शन

Kanguva Box Office Collection Day 4: इस साल ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से लेकर ‘सिंघम अगेन’ तक कई बड़े बजट की फिल्मों ने मेकर्स को काफी नुकसान पहुंचाया. दरअसल रिलीज से पहले इन बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्मों का काफी बज देखा गया लेकिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ये फिल्में फुस्स साबित हुई. अब इस लिस्ट में सूर्या और बॉबी देओल की लेटेस्ट रिलीज  ‘कंगुवा’ भी शामिल हो गई हैं. रिलीज के पहले फिल्म के हाईप को देखते हुए लग रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा देगी.

हालांकि फिल्म की ओपनिंग काफी ठंडी रही और फिर दूसरे ही दिन ये पीरियड एक्शन पैक्ड फिल्म सिंगल डिजीट में सिमट गई. वहीं वीकेंड पर भी फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस निराशाजनक रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘कंगुवा’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले संडे को कितनी कमाई की है?

‘कंगुवा’ ने चौथे दिन कितनी की कमाई?
तमिल सुपरस्टार सूर्या की लेटेस्ट पैन इंडिया रिलीज 'कंगुवा' काफी एक्सपेक्टेशन के साथ 14 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हालांकि ये फैंटेसी एक्शन फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई है. इसकी वजह फिल्म की कमजोर कहानी और स्टारकास्ट की निराशाजनक परफॉर्मेंस है. फिल्म दूसरे दिन ही टिकट खिड़की पर लुढ़क गई थी. हालांकि मेकर्स को उम्मीद थी की वीकेंड पर फिल्म की कमाई मे तेजी आएगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ ‘कंगुवा’ शनिवार और रविवार को भी चंद करोड़ के लिए बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आई.

फिल्म की अब तक की कमाई की बात करें तो ‘कंगुवा’ ने 24 करोड़ से खाता खोला था. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 61.46 फीसदी की गिरावट आई और इसने 9.25 करोड़ की कमाई की. वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 6.49 फीसदी की तेजी के साथ 9.85 करोड़ कमाए. वहीं अब फिल्म की रिलीज के चौथे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कंगुवा’ ने रिलीज के चौथे दिन 10.50 करोड़ की कमाई की है.

इसी के साथ ‘कंगुवा’ की चार दिनों की कुल कमाई अब 53.85 करोड़ रुपये हो गई है.

‘कंगुवा’ हुई फ्लॉप!
‘कंगुवा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं लेकिन ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है. फिल्म की अब तक की परफॉर्मेंस देखते हुए ‘कंगुवा’ भी अब फ्लॉप होती नजर आ रही है. वैसे भी जब वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तेजी नहीं आई तो वीकडेज में तो ‘कंगुवा’ की कमाई बढ़ना नामुमकिन है. ऐसे में 350 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अगर अपना आधा बजट भी निकाल ले वो भी बड़ी बात होगी. फिलहाल ‘कंगुवा’ के 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में भी पसीने छूटते नजर आ रहे हैं. अब देखने वाली बात होगी कि पहले मंडे टेस्ट में ‘कंगुवा’ कैसा परफॉर्म करती है.

बता दें कि शिवा निर्देशित ‘कंगुवा’ में सूर्या ने डबल रोल प्ले किया है.  फिल्म में दिशा पटानी ने 'एंजेलिना' और बॉबी देओल ने खूंखार विलेन 'उधिरन' का किरदार निभाया है. गौरतलब है कि इस फिल्म से बॉबी और दिशा दोनों ने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया है.

ये भी पढ़ें:-जब ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में दोबारा शूट हुए थे दीपिका पादुकोण के सीन्स, शाहरुख खान की वजह से लिया गया था फैसला?

from Bigg Boss 18 में होगी Kardashian Sisters की एंट्री? Wildcard या guest बनकर आएंगी बहनें? https://ift.tt/a19wqVt
https://ift.tt/lRPbSBL

0 comments:

Post a Comment