I Want To Talk Box Office Collection Day 4: शूजीत सरकार निर्देशित और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ ने दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीत लिया है. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी ठंडा परफॉर्म कर रही है. फिल्म की ओपनिंग काफी खराब रही और ये रिलीज के पहले दिन से टिकट खिड़की पर मुट्ठीभर कमाई के लिए भी संघर्ष कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘आई वांट टू टॉक’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘आई वांट टू टॉक’ ने चौथे दिन कितनी की कमाई?
‘आई वांट टू टॉक’ 22 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये फिल्म एक बेटी और बीमार पिता के बीच मजबूत रिश्ते की कहानी पर बेस्ड है. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है लेकिन ‘आई वांट टू टॉक’ कमाई के मामले में निराश कर रही है. ये फिल्म रिलीज के पहले दिन ही दर्शकों के लिए तरसती हुई नजर आई. वहीं वीकेंड पर फिल्म की कमाई में मामूली तेजी भी आई लेकिन इसकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस काफी सुस्त है.

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘आई वांट टू टॉक’ ने रिलीज के पहले दिन 25 लाख से खाता खोला था. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 120 फीसदी का इजाफा हुआ और इसने 55 लाख का कलेक्शन किया. तीसरे दिन ‘आई वांट टू टॉक’ की कमाई में 3.64 फीसदी की गिरावट आई और ये महज 53 लाख की कमाई कर पाई. वहीं अब फिल्म की रिलीज के चौथे दिन य़ानी पहले मंडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘आई वांट टू टॉक’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 0.13 करोड़ का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ ‘आई वांट टू टॉक’ की चार दिनों की कुल कमाई अब 1.46 करोड़ रुपये हो गई है.

‘आई वांट टू टॉक’ हुई सुपर फ्लॉप
‘आई वांट टू टॉक’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है. फिल्म रिलीज के चार दिन में 2 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है. ऐसे में 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने मेकर्स का तगड़ा नुकसान कर दिया है. ‘आई वांट टू टॉक’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस इतनी खराब है कि अब ये पर्दे से उतरती नजर आ रही है. इसी के साथ अभिषेक बच्चन की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में अब ‘आई वांट टू टॉक’ भी शामिल हो गई है.

‘आई वांट टू टॉक’ स्टार कास्ट
‘आई वांट टू टॉक’ का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो अभिषेक बच्चन, अहिल्या बामरू, टॉम मैकलेरन, जेनेट कार्टर, क्रिस्टिन गोडार्ड, जो रसेल और कैप्रिस ओट ने ‘आई वांट टू टॉक’ में अहम रोल प्ले किया है.

ये भी पढ़ें-अतरंगी कपड़े छोड़ पिंक चिकनकारी सूट में नजर आईं Uorfi Javed, यूजर्स बोले - ‘ अरे ये नॉर्मल कपड़े भी पहनती हैं’

from मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ का बेडरूम वीडियो वायरल, नेटिजन्स बोले- 'इन्हीं हरकतों के चलते शमी भाई ने छोड़ दिया' https://ift.tt/wiJfoI5
https://ift.tt/MuVwAzD
Monday, November 25, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» I Want To Talk Box Office Collection Day 4: ‘आई वांट टू टॉक’ हुई सुपर फ्लॉप, चार दिन में 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई 40 करोड़ी फिल्म

0 comments:
Post a Comment