Kanguva Box Office Collection Day 5: तमिल सुपरस्टार सूर्या की एक्शन पीरियड ड्रामा ‘कंगुवा’ को लेकर काफी हाईप बना हुआ था. दावा किया जा रहा था फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी और एक बड़ी पैन इंडिया हिट साबित होगा. हालांकि ‘कंगुवा’ को रिलीज के बाद क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिक्स्ड रिव्यू मिले और इसी के साथ फिल्म की ठंडी शुरुआत हुई. ‘कंगुवा’ का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन भी काफी निराशाजनक रहा. चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘कंगुवा’ ने पांचवें दिन कितनी की कमाई?
‘कंगुवा’ भारी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म के ट्रेलर और सूर्या के दमदार लुक के साथ ही बॉबी देओल के फिल्म में विलेन के किरदार को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट पीक पर थी हालांकि सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ये फिल्म ऑडियंस के गले से नीचे नहीं उतरी और इसकी ओपनिंग काफी फीकी रही. इतना ही नहीं ‘कंगुवा’ का वर्ड ऑफ माउथ भी काफी निगेटिव रहा. इन सबका असर फिल्म की कमाई पर पड़ा और दूसरे ही दिन फिल्म सिंगल डिजीट में सिमट गई थी यहां तक की शनिवार और रविवार की छुट्टी पर भी ‘कंगुवा’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पाई.

‘कंगुवा’ की कमाई की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 24 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन ‘कंगुवा’ ने 9.5 करोड़ की कमाई की. तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 9.85 करोड़ रुपये रहा और चौथे दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ का कारोबार किया. वहीं अब फिल्म की रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंडे की काई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कंगुवा’ ने पांचवें दिन 3.15 करोड़ का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ ‘कंगुवा’ की पांच दिनों की कुल कमाई अब 56.75 करोड़ रुपये हो गई है.

‘कंगुवा’ हुई फ्लॉप
‘कंगुवा’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्में काफी शर्मनाक है. 350 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी ये फिल्म रिलीज के पांच दिन बाद भी 100 करोड़ का आंकड़ा छूने से भी काफी दूर है. फिल्म पूरी तरह बॉक्स ऑफिस पर धाराशाई नजर आ रही है और ‘कंगुवा’ के कलेक्शन में अब ज्यादा उछाल आने की कोई उम्मीद नहीं है. ऐसे में साफतौर पर ये बड़े बजट की फिल्म मेकर्स के लिए जबरदस्त घाटे का सौदा साबित होती नजर आ रही है और सूर्या और बॉबी देओल की फ्लॉप फिल्म की लिस्ट में शामिल होती दिख रही है.

ये भी पढ़ें:-सिर्फ इन 4 फिल्मों के पास है गजब का रिकॉर्ड, लिस्ट में एक भी बॉलीवुड मूवी नहीं, सिर्फ 'पुष्पा 2' पा सकती है ये मुकाम

from Tara Sutaria Birthday: एक्ट्रेस, सिंगर और ट्रेंड डांसर, मल्टी टैलेंटेड हैं तारा सुतारिया, बर्थडे पर जानें 5 अनसुनी बातें https://ift.tt/6fFexRP
https://ift.tt/E4ylOxH
Monday, November 18, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» Kanguva Box Office Collection Day 5: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई ‘कंगुवा’ , 350 करोड़ी फिल्म के लिए 100 करोड़ कमाना भी मुश्किल

0 comments:
Post a Comment