Kabir Bedi on Doing Film Khoon Bhari Maang: दिग्गज बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी ने बताया कि फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने उन्हें ‘खून भरी मांग’ फिल्म के लिए क्यों सेलेक्ट किया था. 'डिजिटल कमेंट्री' पर फिल्म के बारे में बात करते हुए एक्टर ने बताया कि फिल्म निर्माता-निर्देशक ने उन्हें खलनायक के रोल के लिए परफेक्ट बताया था.

'डिजिटल कमेंट्री' पर फिल्म के बारे में बात करते हुए कबीर ने कहा "फिल्म में जब मुझे रोल ऑफर हुआ तो मुझे यह पसंद आया और मैं चाहता था कि यह रोल बहुत डरावना और खतरनाक हो. मैं इसमें काफी हद तक सफल भी रहा. मैं टॉम सेलेक के साथ एक सीरीज के लिए उस समय अमेरिका में था और शूटिंग को पूरा करके मैं समंदर किनारे बैठा था."

एक्टर ने बताया, “इस बीच मुझे राकेश रोशन का फोन आया और उन्होंने कहा मैं एक फिल्म बना रहा हूं और मैं तुम्हें हीरो के तौर पर लेना चाहता हूं, इस पर मैंने कहा 'बहुत बढ़िया, लेकिन क्या बॉलीवुड में एक्टर्स के लिए कोई स्ट्राइक है, जो आप मुझे बुला रहे हो.'

कबीर ने आगे कहा कि मेरी इस बात पर उन्होंने बताया कि फिल्म में हीरो बाद में विलेन बन जाता है और अगर मैं दूसरा हीरो लेता हूं तो वह यह फिल्म नहीं कर पाएगा. केवल तुम ही हीरो और विलेन दोनों बन सकते हो.

रेखा का नाम सुनते ही खुशी से झूम उठे थे कबीर बेदी

इसके बाद एक्साइटेड कबीर ने फिल्म में एक्टिंग करने वाली अभिनेत्री के बारे में पूछा और राकेश ने बताया कि फिल्म में रेखा हैं. कबीर ने कहा कि मैंने जब रेखा का नाम सुना तो बहुत खुश हो गया. मैंने तुरंत हां कर दिया क्योंकि उस समय रेखा बॉलीवुड की क्वीन थीं.

एक्टर ने कहा, "जब राकेश रोशन जैसे सक्सेसफुल फिल्म मेकर्स कहते हैं कि मुझे रेखा के साथ काम करना है तो मैं कैसे मना कर सकता हूं. 78 साल के एक्टर ने मजाक में कहा कि मैं वापस आया और फिल्म की. रेखा को मगरमच्छों की ओर धकेला और फिर मैं सीरीज की शूटिंग के लिए वापस चला गया."

ऑस्ट्रेलियन सीरीज पर बेस्ड थी 'खून भरी मांग'

1988 की हिट फिल्म 'खून भरी मांग' ऑस्ट्रेलियाई सीरीज ‘रिटर्न टू ईडन’ पर बनी थी. इसमें रेखा एक अमीर लड़की की भूमिका में रहती हैं, जो कि कम उम्र में ही विधवा हो जाती हैं.

फिल्म में रेखा का पति (दूसरा पति कबीर बेदी) षडयंत्र करके उसे जान से मारने की कोशिश करता है. हालांकि, वह इसमें असफल हो जाता है और रेखा अपने दूसरे पति कबीर बेदी से बदला लेने के लिए एकदम बदले हुए अंदाज में वापसी करती हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और दर्शकों से काफी प्यार मिला.

और पढ़ें: दो हफ्ते पहले रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों के बराबर भी कमाई नहीं कर पा रही साउथ की 'कंगुवा'! जानें कमाई

from ‘पुष्पा 2’ से ‘छावा’ तक, दिसंबर में इन फिल्मों के जरिए लगेगा थिएटर्स में कॉमेडी और एक्शन का तड़का, जानें रिलीज डेट https://ift.tt/cUGJfC2
https://ift.tt/kDgZomG
Saturday, November 16, 2024
Home »
Bollywood Gossips
» रेखा को मगरमच्छ के सामने फेंकने वाली फिल्म में कैसे सेलेक्ट हुए थे कबीर बेदी? एक्टर ने खुद बताया किस्सा

0 comments:
Post a Comment