Sidebar Ads

Friday, May 9, 2025

मदर्स डे 2025 से पहले जाह्नवी कपूर को आई दिवंगत मां की याद, ऐसे दी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि

जाह्नवी कपूर का अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के साथ एक प्यारा बॉन्ड था. वे अक्सर अपनी मां की याद में पोस्ट करती रहती हैं. वहीं मदर्स डे से पहले जाह्नवी ने अपनी मां श्रीदेवी को प्यारी श्रद्धांजलि दी. दरअसल एक्ट्रेस ने एक फैन मेड इंस्टाग्राम एडिट को री शेयर कर अपनी दिवंगत मां को याद किया है.

जाह्नवी ने फैन मेड वीडियो से दिवंगत मां श्रीदेवी को दी श्रद्धांजलि
बता दें कि फैन मेड वीडियो 1990 की तेलुगु फैंटेसी क्लासिक जगदेका वीरुडु अथिलोका सुंदरी के अंदालो की खूबसूरत धुन पर सेट किया गया है. फिल्म में श्रीदेवी ने चिरंजीवी के साथ लीड रोल प्ले किया था. वहीं वीडियो में दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री को खूबसूरती से कैद किया गया है. फैंस द्वारा बनाए गए इस एडिट पर लिखा है मैं एक्ट्रेस से ओबसेस्ड हूं.वहीं इस फैन मेड वीडियो को शेयर करते हुए जाह्नवी ने रेड हार्ट वाला इमोजी पोस्ट किया है. वीडियो मे दिए गए कोलाज में दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री पिंक कलर के आउटफिट में किसी फेयरीटेल जैसी वाइब्स दे रही हैं.

2028 में श्रीदेवी की हो गई थी आकस्मिक मृत्यु
बता दें कि श्रीदेवी ने 24 फरवरी, 2018 को 54 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी. दुबई में दुर्घटनावश डूबने से उनकी मृत्यु हो गई थी. उनके निधन के कई साल बाद भी, जाह्नवी का अपनी मां के प्रति अटूट प्रेम और अटूट श्रद्धा पहले जैसी ही बनी हुई है. वे अक्सर अपनी मां को लेकर किस्से शेयर करती रहती हैं.

जाह्नवी कपूर वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर के पास बैक-टू-बैक फिल्म शूटिंग का एक बिजी शेड्यूल है. वह वरुण धवन के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग कर रही हैं. इसके अलावा वे सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोमांटिक कॉमेडी परम सुंदरी में नजर आएंगीं. ये फिल्म 25 जुलाई, 2025 को रिलीज़ होने वाली है।य तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित, फिल्म में जान्हवी ने सुंदरी वर्मा मल्होत्रा ​​​​और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​ने परम मल्होत्रा ​​​​का किरदार निभाया है .

इसके अलावा, जाह्नवी बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित तेलुगु-भाषा की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा पेड्डी का भी हिस्सा हैं. 27 मार्च, 2026 को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं, जिसमें जाह्नवी शिव राजकुमार और जगपति बाबू जैसे प्रतिष्ठित अभिनेताओं के साथ महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं.

ये भी पढ़ें:-भारत-पाक तनाव के बीच कंगना रनौत ने पाकिस्तान को बताया आतंकियों से भरा देश, बोलीं- 'दुनिया के नक्शे से ही मिटा देना चाहिए'

from Sunny Deol ने 21 साल पहले बिना स्क्रिप्ट पढ़े साइन कर ली थी ये एक्शन फिल्म, डायरेक्टर अहमद खान ने सुनाया किस्सा https://ift.tt/8QkhJyZ
https://ift.tt/d5mT7rp

0 comments:

Post a Comment