Muqaddar Ka Sikandar: 1970 के दशक के दौरान बॉलीवुड में सबसे पॉपुलर ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक- अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर के रूमर्स भी खूब फैले थे. उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री ने सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचा दिया था. हालांक जब रेखा संग अमिताभ के अफेयर्स की अफवाहों का बाजार गर्म था तब भी बिग बी चुप रहे. दूसरी ओर, रेखा ने इस पर खुलकर बात की. इस कहानी में सबसे ड्रामैटिक और इमोशनल पलों में से एक 1978 की ब्लॉकबस्टर, 'मुकद्दर का सिकंदर' की रिलीज के दौरान आया था. फिल्म ने न केवल अपनी कहानी के लिए सुर्खियां बटोरीं, बल्कि इसने अमिताभ की पत्नी और अभिनेत्री जया बच्चन को भी रुला दिया.

रेखा-अमिताभ के लव सीन्स देख रो पड़ी थीं जया
रेखा ने, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ के ट्रायल शो की कहानी बताया थी. स्टारडस्ट मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू में, उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने प्रोजेक्शन रूम से ट्रायल शो के दौरान बच्चन परिवार को देखा था.

उन्होंने याद करते हुए कहा था, "एक बार, मैं पूरे (बच्चन) परिवार को प्रोजेक्शन रूम से देख रही थी, जब वे 'मुकद्दर का सिकंदर' का ट्रायल शो देखने आए थे. जया आगे की रो में बैठी थीं और वह (अमिताभ) और उनके माता-पिता उनके पीछे वाली रो में थे. वे उन्हें उतना क्लियरली नहीं देख पा रहे थे, जितना मैं देख पा रही थी। और हमारे लव सीन्स के दौरान, मैं उनके चेहरे पर आंसू बहते हुए देखे थे. "

साथ में कोई और फ़िल्म नहीं
उस इमोशनल स्क्रीनिंग के ठीक एक हफ़्ते बाद, रेखा ने कहा कि उन्हें इंडस्ट्री में कानाफूसी सुनने को मिली, कानाफूसी ये थी कि अमिताभ ने अपने काम के बारे में एक बड़ा फ़ैसला किया है. रेखा ने स्टारडस्ट को बताया था, "एक हफ़्ते बाद, इंडस्ट्री में हर कोई मुझसे कह रहा था कि उन्होंने अपने मेकर्स को ये क्लियर कर दिया है कि वह मेरे साथ काम नहीं करने जा रहे हैं." ये कई लोगों के लिए एक झटका था. अमिताभ और रेखा ने साथ में कई हिट फ़िल्में दी थीं, और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था. लेकिन 'मुकद्दर का सिकंदर' के बाद, वे 1981 की 'सिलसिला' तक फिर से एक साथ नहीं दिखे, एक ऐसी फ़िल्म जो उनके निजी जीवन के इर्द-गिर्द घूम रही अफ़वाहों को दर्शाती थी.

ये भी पढ़ें:-‘रेड 2’ ने तीसरे संडे भी दिखाया भौकाल, तोड़ डाला 'शैतान' का रिकॉर्ड, शानदार है 18 दिनों का कलेक्शन

from आज IPL में मैच नहीं, प्रीति जिंटा को देख रहे लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें-वीडियोज https://ift.tt/nq7WKQU
https://ift.tt/w2M3WK5
Sunday, May 18, 2025
Home »
Bollywood Gossips
» जब 'मुकद्दर का सिंकदर' में अमिताभ-रेखा के लव सीन्स देख रो पड़ी थीं जया, बिग बी ने लिया था ये फैसला

0 comments:
Post a Comment