Sidebar Ads

Wednesday, May 21, 2025

Raid 2  Box Office Collection Day 21: घटती कमाई के बावजूद ‘रेड 2’ ने 21वें दिन भी किया कमाल, बनी अजय देवगन के करियर की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Raid 2  Box Office Collection Day 21: अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में खूब धमाल मचा रही है. रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक ये क्राइम थ्रिलर दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. इसी वजह से ये फिल्म तीसरे हफ्ते में भी ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है साथ ही ये खूब कमाई भी कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘रेड 2’ ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को कितनी कमाई की है?

‘रेड 2’ ने 21वें दिन कितनी कमाई की है?
अजय देवन एक बार फिर बॉक्स ऑफिस के सिकंदर साबित हुए हैं. उनकी एक और सीक्वल फिल्म ‘रेड 2’ टिकट खिड़की पर छाई हुई है. ये फिल्म अपने दमदार कंटेंट और स्टार कास्ट की जबरदस्त एक्टिंग की बदौलत दर्शकों का दिल जीत रही है. यहां तक कि 21 दिन पुरानी ये फिल्म टॉम क्रूज की लेटेस्ट रिलीज मिशन इम्पॉसिबल 8 के आगे भी डटकर खड़ी हुई है और करोड़ों में ही कमाई कर रही है. साल 2025 की छावा के बाद दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी ‘रेड 2’ अपने 48 करोड़ के बजट से तीगुने से भी ज्यादा वसूल कर चुकी है लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. अब ये एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने की ओर बढ़ रही है. इन सबके बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो

‘रेड 2’  के पहले हफ्ते का कलेक्शन 95.75 करोड़ रुपये रहा था.

दूसरे हफ्ते में इसन 40.6 करोड़ की कमाई की.

वहीं 16वें दिन फिल्म ने 3 करोड़ और 17वें दिन 4.25 करोड़ का कारोबार किया.

18वें दिन ‘रेड 2’ ने 5.65 करोड़ कमाए और 19वें दिन फिल्म का कलेक्शन 1.85 करोड़ रुपये रहा.

20वें दिन ‘रेड 2’ ने 1.97 करोड़ की कमाई की.

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रेड 2’ ने रिलीज के 21वें दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ ‘रेड 2’ की 21 दिनों की कुल कमाई अब 155.10 करोड़ रुपये हो गई है.

‘रेड 2’ बनाने वाली है एक और रिकॉर्ड
‘रेड 2’ की कमाई की रफ्तार अब बेशक धीमी हो गई है और ये अब 2 करोड़ से भी कम कलेक्शन कर रही है लेकिन इसने 21वें दिन एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दरअसल ‘रेड 2’ ने तकरीबन अजय देवगन की 2019 में रिलीज हुई टोटल धमाल के 155.67 करोड़ के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है.  इसी के साथ एक्टर के करियर की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. अब ये 200 करोड़ का आकंड़ा छूने की ओर बढ़ रही है. देखने वाली बात होगी कि घटती कमाई के साथ ‘रेड 2’ ये मील का पत्थर पार कर पाती है या नहीं.

ये भी पढ़ें:-'रामायण' में रणबीर कपूर और यश साथ क्यों नहीं आएंगे नजर? जानें वजह

from Neha Bhasin Calls Out Nancy Tyagi Over False DIY Claims For A Cannes Dress https://ift.tt/0cXTHKn
https://ift.tt/2yIX5mW

0 comments:

Post a Comment