Raid 2 Box Office Collection Day 28: अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब एक महीना पूरा होने वाला है. इस फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिला है और इसने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म किया है। हालांकि रिलीज के चौथे हफ्ते में अब ये बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘रेड 2’ ने रिलीज के 28वें दिन यानी चौथे बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘रेड 2’ ने 28वें दिन कितनी कमाई की है?
‘रेड 2’ सिनेमाघरों में एक मई को रिलीज हुई थी. साल 2018 की ‘रेड’ के इस सीक्वल ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया था और तमाम फिल्मों की छुट्टी कर दी थी. इसके बाद इसने हर दिन छप्परफाड़ कमाई की और नए-नए रिकॉर्ड भी अपने नाम किये. साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी ‘रेड 2’ अब चौथे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ती नजर आ रही है.

दरअसल अब इसे राजकुमार राव की भूल-चूक माफ से कड़ी टक्कर मिल रही है. इस नई फिल्म के चलते ‘रेड 2’ की कमाई पर काफी असर पड़ा है और ये अब लाखों में सिमट गई है. हालांकि अजय देवगन स्टारर अपनी 48 करोड़ की लागत से कई गुना ज्यादा वसूल चुकी है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

‘रेड 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 95.75 करोड़ का कलेक्शन किया था.

दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 40.6 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 20.5 करोड़ रुपये रही.

वहीं 23वें दिन फिल्म ने 1 करोड़ कमाए और 24वें दिन फिल्म का कलेक्शन 1.85 करोड़ रुपये रही.

25वें दिन फिल्म ने 2.4 करोड़, 26वें दिन 75 लाख का कलेक्शन और 27वें दिन 85 लाख कमाए.

वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रेड 2’ ने रिलीज के 28वें दिन 75लाख कमाए.

इसी के साथ ‘रेड 2’ की 28 दिनों की कुल कमाई अब 164.45 करोड़ रुपये हो चुकी है.

‘रेड 2’ अब 170 करोड़ से इंचभर रह गई है दूर
‘रेड 2’ अब बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ रही है. हालांकि इसने रिलीज के 28 दिनों में 164 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है. इसी के साथ अब ये 170 करोड़ की ओर बढ़ रही है. हालांकि इस आंकड़े को पार करने के लिए फिल्म को 5 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन चाहिए. उम्मीद है कि घटती कमाई के बावजूद फिल्म पांचवें वीकेंड तक ये आंकड़ा पार कर लेगी और छावा के बाद साल की दूसरी 170 करोड़ी फिल्म बन जाएगी.

‘रेड 2’ स्टार कास्ट
‘रेड 2' का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है और इसका निर्माण पैनोरमा स्टूडियो और टी-सीरीज ने किया है. रेड 2 में अजय देवगन, वाणी कपूर, रितेश देशमुख और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में हैं.

ये भी पढ़ें:-शहनाज गिल ने कैसे घटाया था 6 महीने में अपना 12 किलो वजन? जानें- एक्ट्रेस का कंप्लीट डाइट प्लान

from “This wasn’t just a film, it was a responsibility. Every scene, every line was a truth for us.” https://ift.tt/1MgmARP
https://ift.tt/hnykV9N
Wednesday, May 28, 2025
Home »
Bollywood Gossips
» Raid 2 Box Office Collection Day 28: 'रेड 2' का चौथे हफ्ते में निकला दम, अब लाखों कमाना भी हो रहा मुश्किल, जानें- टोटल कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment