Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 7: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा ‘भूल चूक माफ’ दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है. फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं. शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद ये वीकडेज में भी अच्छी कमाई कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘भूल चूक माफ’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘भूल चूक माफ’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई?
‘भूल चूक माफ’ को थिएटर और ओटीटी रिलीज विवाद का सामना करना पड़ा था. जिसेक बाद बड़ी मुश्किल से ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई. वहीं इसे पहले दिन से ही केसरी वीर और कंपकंपी से क्लैश करना पड़ा. इतना ही नहीं अजय देवगन की रेड 2 और टॉम क्रूज की हॉलीवुड फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 8 से भी इसका मुकाबला रहा. हालांकि देरी और टफ कंप्टीशन के बावजूद, फ़िल्म ने अपने ह्यूमर, इमोशनल और फील-गुड चार्म की बदौलत पारिवारिक दर्शकों के बीच अपनी जगह बना ली है. एक शानदार शुरुआत और एक दमदार वीकेंड के बाद इसने वीकड़े में भी अच्छी कमाई की है. अब इसे सिनेमाघरों में रिलीज के सात दिन पूरे हो चुके हैं. फिल्म की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक

‘भूल चूक माफ’ ने रिलीज के पहले दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया था.

दूसरे दिन फिल्म ने 9.5 करोड़, तीसरे दिन 11.5 करोड़ और चौथे दिन 4.5 करोड़ कमाए.

वहीं ‘भूल चूक माफ’ ने 5वें दिन 4.75 करोड़ और छठे दिन 3.5 करोड़ का कलेक्शन किया.

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन 3.25 करोड़ का कारोबार किया.

इसी के साथ ‘भूल चूक माफ’ की 7 दिनों की कुल कमाई अब 44 करोड़ रुपये हो गई है.

‘भूल चूक माफ’ ने बनाया ये रिकॉर्ड
‘भूल चूक माफ’ बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म कर रही है. हालांकि इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट भी देखी जा रही है बावजूद इसके ये फिल्म हर दिन करोड़ों का कलेक्शन कर रही है. साथ ही नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रही है. रिलीज के 7वें दिन भी ‘भूल चूक माफ’ ने 44 करोड़ के कलेक्शन के साथ जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट के भारत में 40.73 करोड़ (कोईमोई के आंकड़े) के नेट कलेक्शन को मात दे दी और इसी के साथ ये साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

‘भूल चूक माफ’ 50 करोड़ से भी इंचभर दूर
इसी के साथ ये भी बता दें कि ‘भूल चूक माफ’ अब हाफ सेंचुरी लगाने से इंचभर दूर रह गई हैं. फिल्म ने एक हफ्ते में 44 करोड़ की कमाई कर ली है और इसे 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए महज तीन करोड़ चाहिए. उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड पर फिल्म 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लेगी.

‘भूल चूक माफ’ में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा संजय मिश्रा, रघुवीर यादव, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/hAbGP4T 2 Box Office Collection Day 29: ‘रेड 2’ की लगातार घट रही कमाई, 200 करोड़ी बनना लग रहा नामुमकिन, जानें- 29 दिनों का टोटल कलेक्शन

from Raid 2 Box Office Collection Day 29: साल की 3 बड़ी फिल्मों की टोटल कमाई जोड़ दें, उससे भी ज्यादा अकेले कमा चुकी है 'रेड 2'! https://ift.tt/u8VicF2
https://ift.tt/q41Og98
Thursday, May 29, 2025
Home »
Bollywood Gossips
» Bhool Chuk Maaf BO Collection Day 7: ‘भूल चूक माफ’ ने 7वें दिन तोड़ा 'द डिप्लोमैट' का रिकॉर्ड, बनी साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

0 comments:
Post a Comment