Raid 2 Box Office Collection Day 25: अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाए हुए हैं. फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है इसी के साथ इस फिल्म ने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है. दिलचस्प बात ये है कि मिशन इम्पॉसिबल 8, फाइनल डेस्टिनेशन और भूल चूक माफ जैसी कई नई रिलीज फिल्मों के आगे भी ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के चौथे संडे यानी 25वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘रेड 2’ ने 25वें दिन कितनी की कमाई?
‘रेड 2’ साल 2018 में आई ‘रेड’ का सीक्वल है. इस फिल्म में अजय देवगन ने एक बार फिर आईआरएस ऑफिसर अमय पटनायक के किरदार में खूब इम्प्रेस किया. फिल्म की शुरूआत ही जबरदस्त हुई थी और इसके बाद तो इसने पूरा बॉक्स ऑफिस ही लूट लिया. रिलीज के तीसरे ही दिन अपने 48 करोड़ का बजट वसूलने वाली ये फिल्म अब सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक 25 दिन पूरे कर चुकी है. इस दौरान इसने छप्परफाड़ कमाई कर ली है और मेकर्स की तिजोरियां भी नोटों से भर दी है. बावजूद इसके चौथे वीकेंड पर एक बार फिर ‘रेड 2’ की कमाई में तेजी देखने को मिली. फिल्म के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो

‘रेड 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 95.75 करोड़ का कलेक्शन किया था.

दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 40.6 करोड़ रुपये रही.

वहीं तीसरे हफ्ते में ‘रेड 2’ का कलेक्शन 20.5 करोड़ रुपये रहा.

फिल्म ने 23वें दिन 1 करोड़ और 24वें दिन 1.85 करोड़ का कारोबार किया.

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रेड 2’ ने रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे संडे को 2.40 करोड़ का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ ‘रेड 2’ की 25 दिनों की कुल कमाई अब 162.10 करोड़ रुपये हो गई है.

‘रेड 2’ अब 200 करोड़ से कितनी दूर
‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है. यहां तक कि रिलीज के चौथे वीकेंड पर भी फिल्म ने शानदार कमाई की है. यहां तक कि सिनेमाघरों में भूल चूक माफ, केसरी वीर, कंपकंपी और मिशन इम्पॉसिबल 8 जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है. फिल्म ने 25 दिनों में 160 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और अब इसे 200 करोड़ बनने के लिए 38 करोड़ की और जरूरत है. देखने वाली बात होगी कि क्या चौथे हफ्ते में फिल्म ये आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं.

‘रेड 2’ स्टार कास्ट
राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित ‘रेड 2’ में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर और सौरभ शुक्ला जैसे शानदार कलाकारों ने अभिनय किया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में एक मई को रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें:-बटरफ्लाई लवर्स के लिए बेस्ट हैं वामिका गब्बी के ये लुक्स, कॉलेज फेस्ट में कर सकते हैं ट्राय

from 'फाइनल डेस्टिनेशन' देख रहे फैन पर गिरी थिएटर की सीलिंग, पैर में लगी चोट https://ift.tt/g8BZnjF
https://ift.tt/BMXHmKS
Sunday, May 25, 2025
Home »
Bollywood Gossips
» Raid 2 Box Office Collection Day 25: 'रेड 2' ने चौथे संडे भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, अब 200 करोड़ी बनने से बस रह गई इतनी दूर, जानें- टोटल कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment