Sidebar Ads

Monday, May 26, 2025

Raid 2 Box Office Collection Day 26:चौथे मंडे लाखों में सिमटी ‘रेड 2’ की कमाई, क्या बन पाएगी अजय देवगन की चौथी सबसे बड़ी फिल्म? जानें- चाहिए कितने करोड़?

Raid 2 Box Office Collection Day 26: अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं और अब ये चौथे हफ्ते में पहुंच चुकी है. दिलचस्प बात ये हरै कि इस क्राइम थ्रिलर ने रिलीज के पहले ही दिन साबित कर दिया था कि ये बॉक्स ऑफिस पर लंबा रेस का घोड़ा साबित होगी. उम्मीद के मुताबिक ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म किया. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 26वें दिन यानी चौथे मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘रेड 2’ ने रिलीज के 26वें दिन कितनी कमाई की?
‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है. 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से इतना शानदार रिस्पॉन्स मिला है कि रिलीज के तीन दिन में ही ये अपनी 48 करोड़ की लागत वसूल कर चुकी थी. तब से ये फिल्म बस मुनाफा कमाने में जुटी हुई है.

हालांकि रिलीज के तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में गिरावट भी देखी गई बावजूद इसके ये बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. यहां तक कि राजकुमार राव की नई रिलीज फिल्म ‘भूल चूक माफ’ और टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ के आगे भी ‘रेड 2’ खूब कमाल दिखा रही है और करोड़ो में ही कारोबार कर रही है. रिलीज के चौथे वीकेंड पर भी इसने अच्छी कमाई की हालांकि चौथे मंडे को इसके कलेक्शन का ग्राफ काफी नीचे आ गया. इस बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो

‘रेड 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 95.75 करोड़ का कलेक्शन किया था.

दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 40.6 करोड़ रुपये रही.

तीसरे हफ्ते में ‘रेड 2’ ने 20.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

वहीं 23वें दिन फिल्म ने 1 करोड़ और 24वें दिन 1.85 करोड़ कमाए.

25वें दिन फिल्म ने 2.4 करोड़ का कलेक्शन किया.

अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रेड 2’ ने रिलीज के 26वें दिन 0.75 करोड़ की कमाई की है.

इसी के साथ ‘रेड 2’ की 26 दिनों की कुल कमाई अब 162.85 करोड़ रुपये हो चुकी है.

‘रेड 2’ बन पाएगी अजय देवगन की चौथी सबसे बड़ी फिल्म?
‘रेड 2’  अजय देवगन के करियर की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. अब ये एक्टर की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है. फिलहाल अजय की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म का रिकॉर्ड ‘गोलमाल अगेन’ के नाम है जिसका भारत में नेट कलेक्शन 205.69 करोड़ रुपये है. वहीं ‘रेड 2’ ने 162 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है. अब ‘गोलमाल अगेन’ का रिकॉर्ड मिट्टी में मिलाने के लिए ‘रेड 2’ को 43 करोड़ के करीब और कमाई करने की जरूरत है. हालांकि फिल्म की घटती कमाई देखते हुए ‘रेड 2’ के लिए ये आंकड़ा पार करना मुश्किल लग रहा है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि ‘रेड 2’ अजय के करियर की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन पाती है या नहीं.

ये भी पढ़ें:-डायरेक्टर संग सोने की डिमांड ठुकराई तो हाथ से गई फिल्में, फिर अक्षय कुमार संग दी 100 करोड़ी मूवी, पहचाना?

from 'रेड 2' और 'भूल चूक माफ' के पास हैं सिर्फ 4 दिन, जितनी कमाई करनी है कर लें वरना आने वाला है तूफान https://ift.tt/5ZcWClF
https://ift.tt/MpEZGch

0 comments:

Post a Comment