Sidebar Ads

Sunday, May 8, 2022

Bigg Boss 13 के बाद बदल गई शहनाज़ गिल की ज़िंदगी, बोलीं- मैं तब भी बेस्ट थी, अब भी बेस्ट हूं

Shehnaaz Gill in Bigg Boss 13: शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) जब 2019 में बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में आई थीं तब उन्होंने खुद को पंजाब की कैटरीना कैफ कहकर इंट्रोड्यूस किया था. शो खत्म होते-होते शहनाज़ की जबरदस्त फैन फॉलोइंग बन गई और वह सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से पॉपुलर हो गईं. हाल ही में शहनाज़ ने बिग बॉस के बाद अपनी ज़िंदगी में आए बदलावों पर बात की है.

उन्होंने कहा, मैंने अपनी मेहनत से कमाया है सबकुछ. लाइफ में कुछ भी आसानी से या समय से पहले नहीं मिलता है. मैं मानती हूं कि अगर आपके पास कुछ जल्दी से आ गया है तो वो जल्दी से चला भी जाएगा. मैं मेहनत से काम कर रही हूं और आगे भी करती रहूंगी क्योंकि मुझे लोगों का ज्यादा से ज्यादा प्यार चाहिए. बिग बॉस के बाद मुझे लगता है कि मैं सेम ही हूं. प्योरिटी तो सेम ही है लेकिन अब मैं नॉलेज के स्तर पर खुद को काफी इम्प्रूव कर चुकी हूं और चीजों को बेहतरीन ढंग से समझती हूं. बाकी मैं तब भी बेस्ट थी, अब भी बेस्ट हूं.

शहनाज़ पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में जाना-माना नाम हैं. बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए उन्होंने अपना बेस पंजाब से मुंबई शिफ्ट कर लिया है लेकिन वह अब भी अपनी जड़ से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने कहा, देखिए मैं जैसे बात करती हूं, मेरे अंदर का पंजाबी उसमें झलक ही जाता है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां रह रहे हैं, आपका जन्म स्थान और जहां से आपने जर्नी शुरू की, वो आपको कभी छोड़ता है. मुंबई का अपना चार्म है, ये सिटी ऑफ़ ड्रीम्स है. फिल्म इंडस्ट्री में आने का मेरा सपना था, मैं खुश हूं कि मैं मुंबई में रह रही हूं.

शहनाज़ ने अपनी फैशन चॉइस पर बात करते हुए कहा, पहले मेरे पास लिमिटेड कमाई थी तो मैं उसके मुताबिक स्टाइलिंग करती थी लेकिन अब मैं ज्यादा पैसे कमा रही हूं तो मैं खुद को और ज्यादा अच्छे तरीके से स्टाइल करूंगी.

Lock Upp Winner: कंगना रनौत का शो जीते मुनव्वर फारूकी, ट्रॉफी के साथ मिली ये प्राइज मनी

Munawar Faruqui on Kangana Ranaut: 'लॉक अप' का विजेता बनते ही मुनव्वर फारूकी ने कंगना रनौत को लेकर दिया ये बड़ा बयान

from bollywood https://ift.tt/dmrS5kf
https://ift.tt/luQA1Ft

0 comments:

Post a Comment