Sidebar Ads

Monday, May 9, 2022

जब डिंपल की एक सलाह सुन आग बबूला हो उठे थे राजेश खन्ना, कहा था- अब तुम मुझे सिखाओगी?

Rajesh Khanna Dimple Kapadia: अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने खुद से 16 साल बाद राजेश खन्ना के साथ शादी की थी. शादी के कुछ सालों बाद ही डिंपल और राजेश खन्ना के बीच अलगाव हो गया था और दोनों अलग रहने लग गए थे हालांकि इन्होंने कभी तलाक नहीं लिया था. एक इंटरव्यू में डिंपल ने एक किस्सा सुनाया था जो कि फिल्म जय शिव शंकर (1990)नाम की फिल्म की शूटिंग के दौरान का है.

दरअसल, डिंपल ने राजेश खन्ना को एक सलाह देने की कोशिश की थी जो कि उन्हें रास नहीं आई और उन्होंने डिंपल को डांट दिया था. डिंपल ने एक इंटरव्यू में कहा था, काका के साथ फिल्म में काम करके बहुत मजा आया था. फिल्म बहुत अच्छे से पूरी हो गई थी लेकिन आर्थिक परेशानी थी. एक समय काका की तबियत ठीक नहीं थी और शूटिंग चल रही थी.

उन्हें बालकनी में आकर मीडिया का हाथ हिलाकर अभिवादन करना था. मैंने उन्हें अपनी शॉल और सनग्लासेस देकर प्यार से कहा, काकाजी, आप जब बाहर जाएंगे तो सामने मत देखिएगा, आपका साइड प्रोफाइल बेहतर लगता है. उन्होंने मुझे देखा और गुस्से में बोले-अब तुम मुझे सिखाओगी? मैं बहुत डर गई, मैंने हाथ जोड़कर उनसे माफी मांगी. डिंपल ने इस इंटरव्यू में इस बात का दुःख जताया था कि शादी के बाद उन्हें राजेश खन्ना के साथ काम करने के ज्यादा मौके नहीं मिले क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि डिंपल शादी के बाद फिल्मों में काम करें.

डिंपल फिल्म रोटी में उनके साथ काम करने वाली थीं लेकिन उनका रोल मुमताज़ को दे दिया गया था. इसी तरह पाप और पुण्य उनकी जगह शर्मिला टैगोर को ऑफर कर दी गई थी. डिंपल ने 1973 में फिल्म बॉबी से कदम रखा था जिसमें वह ऋषि कपूर के अपोजिट नजर आई थीं. इसी साल उनकी शादी राजेश खन्ना से हो गई थी.

ये भी पढ़ें:- Aishwarya Rai Opened Up: लोगों के नकली बोलने पर जब छलका था ऐश्वर्या राय का दर्द, Simi Garewal के शो में एक्ट्रेस ने किया था दिल का हाल बयां

ये भी पढ़ें:- माधुरी दीक्षित ने बड़ी बहनों के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीर, मदर्स डे पर मां को लेकर लिखी ये बात

from bollywood https://ift.tt/AFz2Mqe
https://ift.tt/Kl6WLZb

0 comments:

Post a Comment