Kangana Ranaut in Lock Upp Show: टीवी रियलिटी शो ‘लॉकअप’ में कंगना रनौत ने एक बड़ा खुलासा किया है. असल में संडे को प्रसारित हुए एपिसोड में एक कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा ने अपनी लाइफ का एक बड़ा सीक्रेट रिवील किया. अंजलि ने बताया कि जब वे 11वीं क्लास में थीं तब उन्होंने एक बार सुसाइड करने की कोशिश की थी. अंजलि ने आगे कहा कि उनका भाई हर वक्त उनपर नज़र रखता था और इस बात का ख़ास ध्यान रखता कि वे लड़कों से बात नहीं कर पाएं. कंटेस्टेंट के अनुसार, एक दिन वे अपनी क्लास बंक करके पास के ही एक रेस्तरां में अपने स्कूल के कुछ दोस्तों के साथ चिल करने पहुंची थीं.

अंजलि के अनुसार, उनके भाई के किसी दोस्त की नज़र उनपर पड़ गई और उसने भाई को बता दिया. अंजलि के अनुसार, उनका भाई वहां आया तो उसने उन्हें सबके सामने थप्पड़ मार दिया. अंजलि बताती हैं कि इस घटना के बाद उन्होंने भाई से बहुत रिक्वेस्ट की कि वे इस बारे में घर में पर पिताजी को ना बताएं लेकिन उसने एक ना सुनी और सब पिताजी को बता दिया.

कंटेस्टेंट बताती हैं कि इसके बाद उनके पिता ने भी उन्हें चांटा मारा और घर के एक कमरे में बंद कर दिया, साथ ही उनके कहीं बाहर आने-जाने पर भी रोक लगा दी. अंजलि बताती हैं कि इसके बाद उन्होंने सुसाइड करने के लिए फिनाइल पी ली. कंटेस्टेंट की यह बात सुनकर कंगना ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि उन्होंने जो किया वो गलत था.

कंगना ने कहा कि वे खुद उत्तर भारत में बड़ी हुई हैं और इन बातों को अच्छी तरह से समझ सकती हैं. एक्ट्रेस के अनुसार उनके कजिन्स भी अक्सर उनकी शिकायत घर पहुचाते रहते थे. कंगना कहती हैं कि, ‘मैं खुद एक बार आठ साल की उम्र में घर छोड़ने वाली थी लेकिन सिर्फ कमजोर और डरपोक लोग ही ऐसे कदम उठाते हैं’.

यह भी पढ़ें

<a href="https://ift.tt/XWUHBYI PICS: डांस क्लास से निकली अनन्या पांडे को बच्चों ने घेरा, एक्ट्रेस का रिएक्शन जीत लेगा आपका दिल

<a href="https://ift.tt/OgEUP52 Kumar: अक्षय कुमार ने शेयर की पीएम मोदी की बच्चे के साथ वीडियो, कहा- दिल खुश हो गया...

from bollywood https://ift.tt/JSB2Re7
https://ift.tt/C0r7Ujk
Monday, May 2, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Kangana Ranaut: 8 साल की उम्र में ही घर छोड़कर भागने वाली थीं कंगना रनौत, लॉक अप शो में किया खुलासा

0 comments:
Post a Comment