Kareena Kapoor Sharmila Tagore Relation: करीना कपूर (Kareena Kapoor) एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ के चलते भी सुर्खियों में रहती हैं. करीना ने एक्टर सैफ अली खान से 20 12 में शादी की थी. दोनों की नजदीकियां फिल्म टशन की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं और फिर यह लंबे समय तक लिव इन में रहे थे. काफी समय की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी की और दस साल बाद भी इनका रिश्ता बेहद मजबूती से आगे बढ़ रहा है.

करीना सैफ के परिवार में अपनी खास जगह बना चुकी हैं. पटौदी खानदान के सभी मेंबर्स के साथ करीना की खूब जमती है. सैफ की मां शर्मिला टैगोर भी करीना की तारीफ करते नहीं थकती हैं. एक इंटरव्यू में सास शर्मिला टैगोर ने अपनी बहू करीना की जमकर तारीफ की थी और कहा था कि जब मंसूर अली खान पटौदी का निधन हुआ था तो करीना ने उस मुश्किल वक्त में उनका बहुत साथ दिया था.

शर्मिला टैगोर ने कहा था, 21 सितंबर को करीना का बर्थ डे था और 22 को टाइगर (मंसूर अली खान) का निधन हो गया था. करीना मेरे बच्चों और परिवार के सदस्यों के साथ वहां मौजूद थीं. मैं उस बात को हमेशा याद रखती हूं. मैंने करीना को कई मौकों पर देखा है और वह बेहतरीन और सशक्त हैं. आपको बता दें कि करीना की अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा है जिसमें वह आमिर खान के अपोजिट नजर आएंगी. फिल्म इसी साल सितंबर में रिलीज होगी.

करीना ने फिल्म की शूटिंग प्रेग्नेंसी में पूरी की थी और फिर वह मैटरनिटी लीव पर चली गई थीं. पिछले साल 21 फरवरी को उन्होंने अपने दूसरे बेटे जहांगीर अली खान को जन्म दिया था. इससे पहले वह 2016 में तैमूर की मां बन चुकी हैं.

ये भी पढ़ें:- अब OTT प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाएगी KGF 2, मेकर्स ने इतने करोड़ों की डील के बाद बेचे राइट्स

ये भी पढ़ें:- Palak Tiwari Trolling: दुबलेपन पर ट्रोल करने वालों को श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने दिया करारा जवाब, कही ये बात

from bollywood https://ift.tt/4veQukH
https://ift.tt/veiB9lI
Thursday, May 5, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Kareena Kapoor Sharmila Tagore: जब मुश्किल वक्त में सास का सहारा बनी थीं करीना, शर्मिला टैगोर ने बहू की जमकर की थी तारीफ

0 comments:
Post a Comment