Sidebar Ads

Wednesday, May 4, 2022

Palak Tiwari Trolling: दुबलेपन पर ट्रोल करने वालों को श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने दिया करारा जवाब, कही ये बात

Palak Tiwari reacts on Trolling: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही चर्चा में आ चुकी हैं. पलक दो म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं और वह अक्सर शूटिंग पर या दोस्तों के साथ लंच, डिनर या आउटिंग पर स्पॉट की जाती हैं. पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेकरार रहते हैं और पलक की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.

वह सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं हालांकि इनपर पलक को निगेटिव कमेंट्स का भी सामना करना पड़ता है. कभी उन्हें उनके दुबलेपन को लेकर ट्रोल किया जाता है तो कभी उन्हें सर्जरी की सलाह दी जाती है. इस बारे में पलक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बात की है. उन्होंने कहा, मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या सोचते हैं क्योंकि मैंने रिएलाइज कर लिया कि ये लोग कभी खुश नहीं होंगे.

ट्रोलर्स ने अपने लिए एक सर्किल बना लिया है. वो कहते हैं-ये सेलिब्रिटी इतना सजधजकर जाते कहां हैं, करते क्या हैं?जब आप सिंपल बाहर निकलो तो कहेंगे अरे ये ऐसी दिखती है?इसे कौन काम देगा? ऐसी तो मेरी दोस्त दिखती है. मैं आपको बता दूँ कि ऐसे लोग खुद से ही खुश नहीं होते. पलक ने आगे कहा कि अगर आप दुबले पतले हो तो लोग आपको ब्यूटी एन्हांसमेंट सर्जरी की सलाह देंगे और मान लो आपने वो करवा ली तो फिर आपको उसके लिए क्रिटिसाइज करेंगे.

ऐसे लोगों को बस इतना कहूंगी कि इन्हें अपना मुंह बंद रखना चाहिए. आपको बता दें कि पलक सबसे पहले हार्डी संधू के म्यूजिक वीडियो बिजली बिजली में नजर आई थीं. इसके बाद वह आदित्य सील के साथ म्यूजिक वीडियो मांगता है क्या में नजर आईं. वह अपना एक्टिंग डेब्यू रोज़ी: द सैफरन चैप्टर से करेंगी.

ये भी पढ़ें:

She's on Fire Song Teaser: बादशाह की आवाज में ‘धाकड़’ का पहला गाना इस दिन होगा रिलीज, टीजर में कंगना रनौत का दिखा बेहद बोल्ड अवतार

Akshara Singh Dance Video: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने छोटी टॉप में किया कमरतोड़ डांस, दिल खुश कर देगा वीडियो

from bollywood https://ift.tt/kQaWF6o
https://ift.tt/rIUMqWg

0 comments:

Post a Comment