Sidebar Ads

Friday, May 6, 2022

Poonam Pandey: पूनम पांडे बोलीं, पति की पिटाई से हुआ था ब्रेन हैमरेज, वो बार-बार एक ही जगह मारता जिससे ज़ख्म नहीं भर पाए

Poonam Pandey Domestic Violence: पूनम पांडे रियलटी शो लॉक अप में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही थीं लेकिन अब वह इस शो से बाहर हो चुकी हैं. शो के दौरान पूनम ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए. पूनम ने अपनी शादी को लेकर भी कई खुलासे किए. उन्होंने बताया कि वह घरेलू हिंसा की शिकार हो चुकी हैं और उनका एक्स हसबैंड सैम बॉम्बे उन्हें काफी मारता और पीटता था.

पूनम ने ये भी बताया था कि ज़िंदगी में एक मोड़ ऐसा आ गया था जब वह सुसाइड करने वाली थीं. हाल ही में एक इंटरव्यू में पूनम ने खुलासा किया है कि घरेलू हिंसा के बाद एक समय उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया था और उनकी सूंघने की क्षमता खत्म हो चुकी थी. पूनम ने कहा, मैं चीज़ें सूंघ नहीं पाती, मैं अपने आसपास के अन्य लोगों से चीज़ों की स्मेल के बारे में पूछती हूं. मैं ऐसे किसी चीज़ की गंध का पता लगा सकती हूं. जब मेरे साथ घरेलू हिंसा हुई तो मैं सूंघने की शक्ति खो चुकी थी.

ब्रेन हैमरेज के बाद ये समस्या और गहरा गई लेकिन ईमानदारी से कहूं तो अब मैं मेंटली और फिजिकली पहले से ज्यादा मजबूत हूं. वैसे शो के दौरान भी पूनम ने खुलासा किया था कि उनकी ब्रेन सर्जरी पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई क्योंकि सैम उन्हें उसी जगह पर बार-बार पीटता रहता था.

वह अपने ज़ख्म छुपाने के लिए मेकअप लगा लेती थीं और खूब हंसती थीं ताकि सबसे अपनी तकलीफ छुपा सकें. तब मुझमें किसी को कुछ बताने की हिम्मत नहीं थी. मैं अच्छी तस्वीरें क्लिक करवाती थी और लोगों से नॉर्मली बात करती थी. मेरा चेहरा काला और नीला पड़ चुका था. मैं ज़ख्मों पर मेकअप लगाती थी और इवेंट्स में जाती थी. आपको बता दें कि पिछले साल पूनम ने पूर्व पति सैम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. दोनों की सितंबर 2020 में शादी हुई थी.

Ranveer Singh: 'बैंड बाजा बारात' के बिट्टू शर्मा बनने के लिए रणवीर सिंह ने पार कर दी थी सारी हदें, आदित्य चोपड़ा भी हो गए थे हैरान

Akshara Singh Video: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह पर चढ़ा 90's का बुखार , नैनों से बाण चलाकर लाखों दिलों को घायल करती दिखीं एक्ट्रेस

from bollywood https://ift.tt/Mp8zoGL
https://ift.tt/l1gQMqk

0 comments:

Post a Comment