Shahrukh Khan: मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड इलाके में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बंगले मन्नत के पास स्थित 21 मंजिला आवासीय इमारत में सोमवार शाम भीषण आग लग गई. इस दौरान आग बुझाने का प्रयास करते समय दम घुटने से 31 वर्षीय दमकलकर्मी की मौत हो गई. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अधिकारी ने कहा कि शाम करीब साढ़े सात बजे जीवेश बिल्डिंग में आग लग गई. आग की वर्तमान स्थिति के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि रात 10 बजकर 25 मिनट तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था. आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मी कौशल खजानसिंह राजपूत की दम घुटने से मौत हो गई.

बांद्रा स्थित भाभा अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ, ने पुष्टि की कि दम घुटने से राजपूत की मौत हुई. वहीं, दमकल अधिकारी के मुताबिक आग 21 मंजिला इमारत की 14वीं मंजिल पर लगी. इसे द्वितीय स्तर की आग के तौर पर माना जा रहा है. अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को शाम करीब सात बजकर 45 मिनट पर इस बारे में सूचना मिली थी. इसके बाद दमकल की आठ गाड़ियां, सात जंबो टैंकर और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं. वहीं, ब्ल्डििंग में किसी के हताहत होने की अब तक खबर नहीं आई है.

Maharashtra | A level II fire broke out on the 14th floor of Jivesh Building at Bandstand Road, Bandara (W). 8 fire tenders reach the site. Further details awaited: Mumbai Fire Brigade(MFB) pic.twitter.com/orLyyFbCm2
— ANI (@ANI) May 9, 2022

ये भी पढ़ें:-

Best Kisser: करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश की खोली पोल, कहा दोनों में से बेस्ट किसर हैं तेजस्वी

from bollywood https://ift.tt/rvJpzdR
https://ift.tt/Kl6WLZb
Monday, May 9, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Shahrukh Khan: शाहरुख के बंगले के पास इमारत में लगी आग, दम घुटने से दमकलकर्मी की मौत

0 comments:
Post a Comment