Sidebar Ads

Friday, July 29, 2022

Adnan Sami On Instagram Post: अदनान सामी को इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट करने का इस तरह से आया था आइडिया, सिंगर ने किया खुलासा

Adnan Sami On Deleted Instagram Posts: बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami) इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. उन्होंने हाल ही में अपने सारे इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट करके फैंस को चौंका दिया था. अदनान ने सारे पोस्ट डिलीट करके एक वीडियो शेयर किया था. जिसका कैप्शन उन्होंने अलविदा लिखा था. अलविदा कुछ और नहीं बल्कि अदनान के नए गाने का नाम था जो हाल ही में रिलीज हुआ है. अदनान ने फैंस की अटेंशन पाने के लिए सारे इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट किए थे. अब उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई है.

अदनान सामी ने इस चालाक सोशल मीडिया पोस्ट के पीछे की वजह एक इंटरव्यू में बताई है. अदनान ने कहा- आप इसे चालाकी कहें या बेवकूफी, लेकिन अपने सारे सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करने का आइडिया मुझे मेरे ट्रांसफॉर्मेशन से आया था.

वापसी करने का फैसला लिया
अदनान ने आगे कहा- कैसे महामारी ने हमे दोबारा हमारी प्रॉयरिटी के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया. मैं घर पर बैठा था और मैंने सोचा कि कैसे मैं इस समय का इस्तेमाल कर सकता हूं जो मेरे पास है. मैंने फैसला किया कि मैं दोबारा वीडियो बनाउंगा. बीते कुछ सालों में मैंने म्यूजिक से पर्सनल कारणों की  वजह से कई ब्रेक लिए हैं. ये फैसला सिर्फ फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए नहीं बल्कि मेंटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए भी था.

अदनान ने कहा- मैं म्यूजिक बनाने में फोकस करना चाहता था इसलिए मैंने इंस्टाग्राम पर भी खुद को अदनान 2.0 बनाया. इस प्रोसेस के दौरान मैंने सोचा कि ये बहुत अच्छा आइडिया होगा कि मैं अपने सारे सोशल मीडिया पोस्ट को आर्काइव कर दूं.

डिलीट नहीं किए हैं पोस्ट
अदनान ने बताया कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट नहीं किए हैं बस उन्हें आर्काइव किया है और एक सिंपल शब्द अलविदा पोस्ट किया. मुझे लगता है ये बहुत चालाक तरीका था अतीत को बाय कहकर फ्यूचर के लिए आगे बढ़ने के लिए. मुझे पता था कि इसपर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन जरुर आएगा.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/rOtJMKI Matchmaking 2 के ट्रेलर पर आए मजेदार रिएक्शन, फैंस बोले- 'ये तो पहले वाले से भी ज्यादा फनी है'

बेटे Bobby Deol से मिलने फिल्म सेट पर ही पहुंच गई मां, सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं ये तस्वीरें

from bollywood https://ift.tt/KbDUCQ7
https://ift.tt/Nkudhny

0 comments:

Post a Comment