Ranveer Singh Throwback: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने स्टाइल और एनर्जी के साथ हाजिर जवाबी के लिए जाने जाते हैं. वह किसी भी सवाल का ऐसा जवाब दे डालते हैं जिसके बाद सामने वाला शॉक्ड रह जाता है. रणवीर का ये अंदाज ही उन्हें बाकियों से अलग बनाता है. रणवीर इस वजह से सुर्खियों में भी बने रहते हैं. रणवीर से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि वह किस खान के साथ काम करना चाहते हैं. रणवीर ने सलमान, शाहरुख और आमिर में से किसी का नाम नहीं लिया था. उन्होंन कहा था कि वह तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ काम करना चाहते हैं. इतना ही नहीं उन्होंने तैमूर को अपने बुढ़ापे का सहारा बता दिया था.

सिद्धार्थ कनन को दिए एक पुराने इंटरव्यू में रणवीर ने तैमूर के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी. जब रणवीर से पूछा गया कि वह किस बॉलीवुड खान के साथ काम करना चाहते हैं. उन्होंने कहा- तैमूर अली खान. तैमूर तो मेरे बुढ़ापे का सहारा है. वो बहुत बड़ा स्टार है.

तैमूर के पिता का किरदार निभाएंगे
रणवीर ने आगे कहा- तैमूर जब एक्टिंग करेगा, अपना डेब्यू करेगा उस समय मेरी उम्र हो जाएगी और मुझे एक्टिंग छोड़नी नहीं है तो मुझे उस टाइम पर रोल सिर्फ तैमूर के डैडी का मिलेगा तो मैं करुंगा. रणवीर ने कहा- मेरे बुढ़ापे का सहारा है. वो अच्छा करे, बहुत सारी फिल्में करे और उसकी हर फिल्म में, मैं ही उसके पापा का रोल करुं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर आखिरी बार फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आए थे. वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/83CBVtm Prakash के डांस क्लास से बाहर निकलते ही एक शख्स ने लगाया गले, सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे रिएक्शन

<a href="https://ift.tt/Hl54njQ Updates: 50 की उम्र में मां बन 'छोटी अनु को घर लाएगी 'अनुपमा', शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट

from bollywood https://ift.tt/78bTNye
https://ift.tt/OIM2GkJ
Friday, July 8, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» जब Ranveer Singh ने तैमूर अली खान को बता दिया था अपने बुढ़ापे का सहारा, कहा था- फिल्मों में करूंगा उनके डैडी का रोल

0 comments:
Post a Comment