Sidebar Ads

Saturday, July 30, 2022

Ek Villain Returns Box Office Collection: जॉन-अर्जुन की फिल्म का दूसरे दिन हाल रहा कुछ ऐसा, किया इतना बिजनेस

Ek Villain Returns Box Office Collection Day 2: जॉन अब्राहम (John Abraham), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और दिशा पाटनी (Disha Patani) की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स (Ek Villain Returns) शुक्रवार को सिनेमाघरों पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म को क्रिटिक और ऑडियन्स दोनों के ही अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं. एक विलेन रिटर्न्स ऑडियन्स का दिल जीतने में कामयाब साबित नहीं हुई है फिर भी ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक बिजनेस करने में कामयाब रही. अब एक विलेन रिटर्न्स का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. जिसे देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म ने दूसरे दिन कुछ ज्यादा ग्रोथ नहीं की है. रविवार को फिल्म का बिजनेस उठने की उम्मीद की जा रही है.

एक विलेन रिटर्न्स ने पहले दिन 7.05 करोड़ का बिजनेस किया था. वीकेंड तक फिल्म का कलेक्शन 21 करोड़ होने की उम्मीद की जा रही है. हालांकि ये थोड़ा मुश्किल लग रहा है क्योंकि फिल्म ने दूसरे दिन कुछ धमाकेदार कमाई नहीं की है.

दूसरे दिन किया इतना बिजनेस
रिपोर्ट्स की माने तो एक विलेन रिटर्न्स ने दूसरे दिन करीब 6.90-7.10 करोड़ का बिजनेस किया है. जिसके बाद ये कलेक्शन करीब 13.65 करोड़ हो जाएगा. रविवार को फिल्म का कलेक्शन 21 करोड़ से पार जाने की उम्मीद की जा रही है.

एक विलेन रिटर्न्स साल 2014 में आई फिल्म एक विलेन का सीक्वल है. एक विलेन बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 16.50 करोड़ का बिजनेस किया था. इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आए थे.

एक विलेन रिटर्न्स की बात करें तो इस फिल्म में जॉन, दिशा, अर्जुन और तारा चारों ही नेगेटिव किरदार में नजर आए हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन मोहित सुरी ने किया है. फिल्म का म्यूजिक अच्छा बताया जा रहा है मगर कहानी में कुछ खास दम नहीं है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/yDnCg61 Modi के साथ रिलेशनशिप की अनाउंसमेंट के बाद Sushmita Sen को फैंस ने भेजे ये खास गिफ्ट, एक्ट्रेस ने कहा-अच्छाई अभी भी...

झलक दिखला जा 10 में अपने डांस का जलवा दिखाएंगी Amruta Khanvilkar, शिल्पा शिंदे के बाद सामने आया नाम

from bollywood https://ift.tt/bXCv4lP
https://ift.tt/qzFuUGf

0 comments:

Post a Comment