Mumtaz Rajesh Khanna Bonding: राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन एक्टर से जुड़े ऐसे ढ़ेरों किस्से कहानियां हैं जिन्हें आज भी लोग पढ़ना और सुनना पसंद करते हैं. ऐसा ही एक किस्सा आज हम आपको सुनाने जा रहे हैं. यह किस्सा, एक्ट्रेस मुमताज़ (Mumtaz) से जुड़ा हुआ है और इसका जिक्र खुद वेटरन एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में किया था. आपको बता दें कि राजेश खन्ना और मुमताज़ की जोड़ी अपने समय की सुपरहिट जोड़ियों में से एक हुआ करती थी, इन दोनों ने साथ-साथ कुल मिलाकर 10 के करीब फिल्मों में काम किया था. कहते हैं कि ना सिर्फ स्क्रीन बल्कि रियल लाइफ में भी काका और मुमताज़ की बॉन्डिंग ज़बरदस्त थी.

मुमताज़ ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि यह बात साल 1974 की है जब वे मयूर माधवानी के साथ शादी करके अमेरिका चली गई थीं. एक्ट्रेस बताती हैं कि उनकी शादी और अमेरिका जाने की खबर सुनकर राजेश खन्ना काफी भावुक हो गए थे. मुमताज़ की मानें तो राजेश खन्ना उन्हें बहुत मिस किया करते थे.

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि राजेश खन्ना के एक करीबी ने उनसे यहां तक कहा था कि ‘आपके जाने के बाद काका बोल रहे थे कि मेरा राइट हैंड चला गया है’. बहरहाल, आपको बता दें कि मुमताज़ भी कैंसर सर्वाइवर हैं.

एक्ट्रेस को ब्रेस्ट कैंसर हुआ था. वहीं, कैंसर से लड़ते हुए राजेश खन्ना साल 2012 में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे. बताते चलें कि, राजेश खन्ना और मुमताज़ की चर्चित फिल्मों में दो रास्ते, आपकी कसम, दुश्मन और सच्चा-झूठा आदि शामिल हैं.

Shilpa Shirodkar: आखिर क्या वजह थी कि 80-90 के दशक की इस चर्चित एक्ट्रेस ने रातोंरात ले लिया था फिल्मों से संन्यास!

Anuradha Patel: फिल्म ‘उत्सव’ में रेखा की दोस्त बनी थीं अशोक कुमार की नातिन अनुराधा, जानिए अब कहां हैं?

from bollywood https://ift.tt/6HEslqz
https://ift.tt/ZUqXljB
Tuesday, July 12, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Mumtaz: जब शादी करके हमेशा के लिए विदेश चली गई थी ये एक्ट्रेस, छोड़ दिया था बॉलीवुड, राजेश खन्ना हो गए थे बेहद मायूस

0 comments:
Post a Comment