EK Villain Returns Star Tara Sutaria: बॉलीवुड की उभरती अदाकारा तारा सुतारिया (Tara Sutaria) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एक विलेन रिटर्न्स (EK Villain Returns) के प्रमोशन में जुटी हुई हैं. इस बीच तारा सुतारिया ने पैपराजी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. दरअसल तारा सुतारिया के मुताबिक सेलिब्रेटी फोटोग्राफर के जरिए फीमेल एक्ट्रेस को एक समान सम्मन नहीं दिया जाता है.

पैपराजी की इस बात से खफा हुईं तारा सुतारिया

तारा सुतारिया अपने फिल्मी करियर की तीसरी मूवी एक विलेन रिटर्न्स के लिए काफी एक्साइडेट हैं. इस फिल्म की खातिर तारा सुतारिया जीतोड़ प्रमोशन भी कर रही हैं. इतना ही नहीं एक विलेन 2 में तारा ने अपनी आवाज में गाना सामत भी गाया है. ऐसे में इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान तारा सुतारिया ने पैपराजी को लेकर बड़ी बात कही है.

तारा सुतारिया ने कहा है, ''मैंने अक्सर देखा है कि पैपराजी फोटोशूट के दौरान मेल एक्टर को यानी हीरो को सर-सर कहकर बुलाते हैं. लेकिन ठीक इसी के दूसरी तरफ वे फीमेल एक्ट्रेस यानी हीरोइन को मैडम कहते हुए नजर नहीं आते हैं. मुझे इस बात का खेद है क्योंकि फिल्म के लिए हीरो-हिरोइन दोनों बराबर होते हैं. दोनों को समान सम्मान मिलना चाहिए. ऐसा दिखाया जाता है कि पुरुष महिलाओं से आगे है और बढ़ा है. जिसकी वजह से उन्हें सर कहा जाता है लेकिन मेरे अनुसार जेंडर समानता को इस स्तर पर बराबर रखना चाहिए.''

कब रिलीज होगी तारा की एक विलेन 2

तारा सुतारिया (Tara Sutaria) की अकमिंग फिल्म एक विलेन रिटर्न्स (EK Villain Returns) को लेकर फैन्स काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मालूम हो कि एक विलेन रिटर्न्स को अगले सप्ताह 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा. तारा सुतारिया के अलावा इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और दिशा पाटनी अहम किरदारों में मौजूद हैं.

Darlings: Ranbir Kapoor ने देखी पत्नी Alia Bhatt की डार्लिंग्स, फिल्म को लेकर दिया ये रिएक्शन

अपने इस क्यूट कॉफी पार्टनर को बेहद मिस कर रहे हैं Kartik Aaryan, क्या आपने उन्हें देखा क्या?

from bollywood https://ift.tt/Jd4BVvp
https://ift.tt/if3d04g
Saturday, July 23, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» EK Villain Returns: पैपराजी की इस हरकत से नाखुश हैं तारा सुतारिया, बोलीं- हीरो को सर कहते हैं और अभिनेत्रियों को...

0 comments:
Post a Comment