Rhea Chakraborty Cryptic Note: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं. इस केस की वजह से वह कई दिनों तक जेल में भी रहकर आ चुकी हैं. हाल ही में एनसीबी ने ड्रग्स केस में चार्जशीट दायर की है. जिसमें रिया चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है. रिया पर आरोप लगा है कि उन्होंने सुशांत को ड्रग्स सप्लाई किया था. एनसीबी के चार्जशीट दायर करने के बाद सुशांत की बहन प्रियंका ने रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा था.रिया ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है इसी बीच उन्होंन एक पोस्ट शेयर किया है. जिसे देखकर कहा जा रहा है कि रिया ने बिना नाम लिए जवाब दे दिया है.

रिया चक्रवर्ती ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये पोस्ट शेयर किया है. उनका ये पोस्ट वायरल हो गया है. रिया ने लिखा- 'शोर से ऊपर उठो. अपने घमंड से ऊपर उठो. इतना ऊपर उठो की वो सिर्फ आपकी तरफ अंगुली उठाएं क्योंकि आप वहां हो जहां वह कभी नहीं पहुंच सकते. आप शांत हैं. आप प्यार से उड़ते हैं. आप सहानुभूति महसूस करते हैं जब वो आपको कोई वजह नहीं देते तब भी. उन्हें आश्चर्य में रहने दो. आप काफी हैं. आप पूरे हैं. आप जैसे हैं वैसे ही प्यारे हैं. उन्हें आपको कुछ मत कहने दो.

सुशांत की बहन ने लगाया इल्जाम
सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने इंडिया न्यूज से खास बातचीत में कहा कि साल 2019, जबसे सुशांत की जिदंगी में रिया आई थी उनकी जिदंगी खराब हो गई थी. पहली बार मेरे और मेरे भाई के बीच परेशानियां हुईं. ये सब सिर्फ छह दिन के अंदर हुआ था. जब प्रियंका से पूछा गया कि रिया को सुशांत की जिंदगी में किसी ने मकसद से भेजा था तो उन्होंने कहा- जी हां.

बता दें सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे. सुशांत के केस की जांच अभी भी जारी है. सीबीआई, एनसीबी अभी इस केस की जांच में लगी हुई हैं.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/uSDgaYX Villain Returns के गाने ‘शामत’ का टीजर रिलीज, फैंस पर चलेगा Tara Sutaria की आवाज का जादू

<a href="https://ift.tt/dqMa4H6 Kaf B'Day: शादी के बाद पति विक्की कौशल संग कैटरीना कैफ यहां मनाएंगी अपना पहला बर्थडे, ये सितारे भी होंगे शामिल

from bollywood https://ift.tt/FaBkdWN
https://ift.tt/Yi0pwao
Friday, July 15, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Rhea Chakraborty Post: सुशांत सिंह राजपूत की बहन के आरोप का रिया चक्रवर्ती ने दिया जवाब! कह डाली ये बड़ी बात

0 comments:
Post a Comment