Laal Singh Chaddha: आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. उनकी हर फिल्म में कुछ यूनिक होता है जो उन्हें बाकी एक्टर्स से अलग बनाता है. आमिर की लंबे समय से बड़े पर्दे दूरी बनी हुई है. वह आखिरी बार 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' (Thugs Of hindostan) में नजर आए थे. साल 2018 में आई ये फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई थी. अब लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) के साथ आमिर वापसी कर रहे हैं. जी हां आमिर हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर लीड रोल में नजर आएंगी. ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. आमिर के फैंस के लिए एक खुशखबरी है. उनकी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होगी.

लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर आमिर खान ने आईपीएल 2022 के फिनाले पर रिलीज किया था. ये 1994 आई फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है. 1994 की फिल्म को आमिर खान ने अपने अंदाज में पेश किया है. 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ये कंफर्म हो गया है कि लाल सिंह चड्ढा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होगी.

लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक लाल सिंह चड्ढा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अक्टूबर के पहले या दूसरे हफ्ते में रिलीज होगी. थिएटर पर रिलीज होने के 8-9 हफ्तों बाद रिलीज किया जाएगा. हालांकि कंफर्म डेट अभी तक डिसाइड नहीं हुई है.रिपोर्ट्स के मुताबिक लाल सिंह चड्ढा ओटीटी पर तय समय से पहले रिलीज नहीं होगी.लाल सिंह चड्ढा किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ये अभी फाइनल नहीं हुआ है.

लाल सिंह चड्ढा में आमिर और करीना के साथ मोना सिंह अहम किरदार निभाती नजर आएंगी. इस फिल्म को अद्वैत ने डायरेक्ट किया है.

ये भी पढ़ें: एक्टिंग के मामले में भोजपुरी क्वीन Akshara Singh की मां भी नहीं हैं किसी से कम, इस सीरियल से लूट रही हैं वाहवाही

जब Ranveer Singh ने तैमूर अली खान को बता दिया था अपने बुढ़ापे का सहारा, कहा था- फिल्मों में करूंगा उनके डैडी का रोल

from bollywood https://ift.tt/6CWfijv
https://ift.tt/OIM2GkJ
Friday, July 8, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Laal Singh Chaddha OTT release: आमिर खान-करीना कपूर की फिल्म इन दिन होगी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज, 'फॉरेस्ट गंप' का है हिंदी रीमेक

0 comments:
Post a Comment