Sidebar Ads

Thursday, July 14, 2022

Mallika Sherawat Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर मल्लिका शेरावत का छलका दर्द, बताया 'करियर की वजह से छूटा परिवार'

RK Ray Actress Mallika Sherawat: फिल्म मर्डर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में सनसनी मचाने वाली एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) इन दिनों अपनी आने वाले फिल्म आरके-आरके (RK RKAY) के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं. इस दौरान मल्लिका शेरावत ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है. जिसके तहत उनका दर्द छलका है.

मल्लिका शेरावत ने संघर्ष के दिनों को किया याद

गौरतलब है कि मल्लिका शेरावत लंबे वक्त बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म आरके-आरके का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है. इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक मीडिया इंटरव्यू में मल्लिका शेरावत ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया है कि जब मैं अपने फिल्मी करियर को शुरू करने के लिए बॉम्बे आई थी. तो उसके बाद मेरा परिवार पीछे छूट गया था, उनका सपोर्ट मैं पूरी तरह खो चुकी थी. जो मेरे लिए सबसे बड़े नुकसान में से एक था. इतना ही नहीं जब मैंने हॉलीवुड के लिए रुख किया था, उसके बाद मेरे कुछ अजीज दोस्तों से भी मेरा संपर्क खत्म हो गया है. ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मैंने फिल्मी करियर को लेकर कितनी कुर्बानियां दी हैं.

इस दिन रिलीज होगी आरके-आरके

मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) कई सालों के बाद फिर से फिल्मी दुनिया में दस्तक देने जा रही हैं. राजश्री बैनर तले बनी फिल्म आरके-आरके के माध्यम से मल्लिका वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है. मालूम हो की मल्लिका शेरावत की कमबैक फिल्म आरके-आरके 22 जुलाई को रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में मल्लिका के अलावा बॉलीवुड एक्टर रणवीर शोरे, कुबरा सेट और रजत कपूर (Rajat Kapoor) अहम भूमिका में मौजूद हैं.

‘बिदाई’ फेम एक्ट्रेस Sara Khan को फिर मिला प्यार, इस शख्स को कर रही हैं डेट!

Mira Kapoor Photos : सन किस्ड फोटोज में दिखी मीरा कपूर की नेचुरल ब्यूटी, देखें तस्वीरें

from bollywood https://ift.tt/bOxW4Gv
https://ift.tt/4djqobW

0 comments:

Post a Comment