Dream Girl 2 Box Office Collection day 9: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का खुमार दर्शकों के सिर पर सवार है. फैंस को फिल्म काफी पसंद आ रही है और इसका सबूत ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. 'ड्रीम गर्ल 2' ने अपनी रिलीज के 8वें दिन 4.7 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था वहीं अब फिल्म के 9वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है.

'ड्रीम गर्ल 2' को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं. अपनी रिलीज के 8वें दिन फिल्म ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया था. सैकनिल्क के मुताबिक अब फिल्म ने 9वें दिन 6 करोड़ रुपए का कारोबार किया है और इसी के साथ आयुष्मान खान स्टारर फिल्म का टोटल कलेक्शन 77.70 करोड़ रुपए हो गया है.

'गदर 2' के बराबर रहा 'ड्रीम गर्ल 2' का कलेक्शन
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' अपनी रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को लेकर फैंस का पागलपन ऐसा रहा कि कई दिन इसने कमाई के मामले में 'गदर 2' को भी पीछे छोड़ दिया जो कि अब तक बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए थी. वहीं शनिवार को 'गदर 2' और 'ड्रीम गर्ल 2', दोनों ही फिल्मों ने बराबर का बिजनेस किया यानी दोनों ही फिल्मों ने 6-6 करोड़ की कमाई की.

पहली बार स्क्रीन पर एक साथ दिखे अनन्या-आयुष्मान
'ड्रीम गर्ल 2' साल 2019 में आई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है जिसमें आयुष्मान ने 'पूजा' की आवाज से फैंस का दिल धड़काया था. वहीं अब 'ड्रीम गर्ल 2' में एक्टर 'पूजा' के अवतार में दर्शकों को अपना दीवाना बना रहे हैं. ड्रीम गर्ल में नुसरत भरूचा ने आयुष्मान के साथ लीड रोल अदा किया था वहीं अब इसके सीक्वल में उन्हें अनन्या पांडे के उन्हें रिप्लेस कर दिया है. ऐसा पहली बार है जब अनन्या और आयुष्मान एक साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: जब सुहाना खान ने पार्टी में अनुराग कश्यप को कहा- 'हैलो अंकल...', ऐसा था डायरेक्टर का रिएक्शन

from bollywood https://ift.tt/UuiLl5H
https://ift.tt/Q5bqvF0
Saturday, September 2, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Dream Girl 2 BO Collection Day 9: 'गदर 2' को बराबर की टक्कर दे रही आयुष्मान खुराना की फिल्म! 9वें दिन 'ड्रीम गर्ल 2' ने किया इतना कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment