Sidebar Ads

Tuesday, December 19, 2023

Animal Box Office Collection Day 19: 'एनिमल' की कमाई की रफ्तार हुई धीमी, 19वें दिन रणबीर कपूर की फिल्म ने किया अब तक का सबसे कम कलेक्शन

Animal Box Office Collection Day 19: रणबीर कपूर स्टारर और संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित 'एनिमल' अपनी रिलीज से लेकर अब तक सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कलेक्शन किया है हालांकि रिलीज के तीसरे मंडे से यानी 18वें दिन से फिल्म की कमाई में गिरावट जारी है. चलिए यहां जानते हैं 'एनिमल' ने रिलीज के 19वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

'एनिमल' ने रिलीज के 19वें दिन कितनी कमाई की?
क्राइम थ्रिलर 'एनिमल' का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोला है. ये फिल्म अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर पूरी शान के साथ राज कर रही है और हर दिन करोड़ों में नोट छाप रही है. लेकिन अब जब ये फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है तो बॉक्स ऑफिस पर अब इसकी पकड़ ढीली होती नजर आ रही है और इसी के साथ 'एनिमल' की कमाई भी घट रही है.

पहले हफ्ते में 337.58 करोड़ और फिर दूसरे हफ्ते में 139.26 करोड़ का दमदार कलेक्शन करने वाली एनिमल की कमाई में तीसरे सोमवार से गिरावट शुरू हुई है. थर्ड मंडे रणबीर कपूर की फिल्म महज 5.5 करोड़ का कलेक्शन कर पाई थी. वहीं अब 'एनिमल' की रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'एनिमल' ने रिलीज के 19वे दिन 5 करोड का कलेक्शन किया है.

इसके बाद 'एनिमल' की 19 दिनों की कुल कमाई अब 522.94 करोड़ रुपये हो गई है.

'एनिमल' ने वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?
'एनिमल' ने दुनियाभर में भी खूब तहलका मचाया है. ये फिल्म ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में तो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन चुकी है. वहीं फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'एनिमल' ने 18 दिनों में ग्लोबली 843 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं 19वें दिन 'एनिमल' 850 करोड़ के पार हो जाएगी.

19वें दिन 'एनिमल' ने 'जवान' और 'दंगल' को दी मात
'एनिमल' ने 19वें दिन 5 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म ने सनी, शाहरुख खान और आमिर खान की फिल्मों को मात दे दी है. हालांकि 'एनिमल' पठान को 19वें दिन के कलेक्शन में पीछे नहीं छोड़ पाई. इन फिल्मों की 19वें दिन की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक

पठान ने अपनी रिलीज के 19वें दिन 12.6 करोड़ कमाए थे

बाहुबली 2 का 19वें दिन का कलेक्शन 6.95 करोड़ था

गदर 2 की 19वें दिन की कमाई 5.1 करोड़ थी.

'एनिमल' ने 19वें दिन 5 करोड़ का कलेक्शन किया है.

जवान ने अपनी रिलीज के 19वें दिन 4.9 करोड़ कमाए थे.

दंगल ने अपनी रिलीज के 19वें दिन 3.68 करोड़ का कलेक्शन किया था.

ये भी पढ़ें: सैफ अली खान के पटौदी पैलेस पर लहरा रहा ये कौन-सा झंडा? करीना कपूर की पोस्ट में दिखी झलक

from Video: छुट्टियों से लौटे बिपाशा-करण, बेटी को लेकर दिखीं प्रोटेक्टिव, पैपराजी से कहा- 'बेबी को थोड़ी बड़ी हो जाने दो...' https://ift.tt/W1j3fIL
https://ift.tt/Bpc83lo

0 comments:

Post a Comment