Sidebar Ads

Monday, December 11, 2023

'हम पर बुरे लोग होने का ठप्पा लगा दिया जाता था'... 'एनिमल' में Ranbir Kapoor के दादा बने Prem Chopra ने फिल्मों में निगेटिव किरदार को लेकर शेयर किया अनुभव

Prem Chopra On Negative Role: प्रेम चोपड़ा बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर हैं. उन्होंने 70 और 80 के दशक में हिंदी फिल्मों में विलेन के रोल में अपनी खास पहचान बनाई थी. हाल ही में 88 साल के प्रेम चोपड़ा को संदीप रेड्डी वांगा की डायरेक्शनल और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल में  गेस्ट रोल में देखा गया था. वहीं  प्रेम चोपड़ा ने हाल ही में पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में फिल्मों में निगेटिव रोल को लेकर बात की.

हम लोगों पर बुरे होने का ठप्पा लगा दिया जाता था
पीटीआई-भाषा को दिए इंटरव्यू में प्रेम चोपड़ा ने कहा कि निगेटिव रोल कहानी को दिलचस्प बनाते हैं और पहले के समय के उल्ट आजकल की फिल्मों में खलनायक के पास निगेटवि रोल की वजह होती है, चोपड़ा ने कहा कि पहले की फिल्मों में नकारात्मक किरदारों का औचत्य नहीं बताया जाता था और उन्होंने 1973 में आई फिल्म ‘बॉबी’ की मिसाल दी.  इस फिल्म का निर्देशन राज कपूर ने किया था जिसमें ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया ने लीड रोल प्ले किया था.

उन्होंने कहा, “ उन दिनों, हम पर बुरे लोग होने का ठप्पा लगा दिया जाता था... यह सीधे तौर पर था, चाहे प्रेम चोपड़ा, अमरीश पुरी, प्राण साहब या कोई और हो.'’

आज हर निगेटिव किरदार के पास एक वजह होती है
‘प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा’  के अपने फेमस डायलॉग को याद करते हुए प्रेम चोपड़ा ने आगे कहा, 'जैसे 'बॉबी' में मेरा सिर्फ एक डायलॉग था और वह बहुत फेमस हो गया.राज (कपूर) को सफाई देने की जरूरत नहीं पड़ी. लोग जानते थे कि वह कुछ करने जा रहे हैं.' उन्होंने कहा, “ नकारात्मक किरदारों से कहानी को दिलचस्प बनाया जाता था. यह अब भी वैसा ही है. वे फिल्म का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. आजकल, फर्क सिर्फ ये है कि हर नकारात्मक किरदार के पास एक वजह होती है. वह कैसे और क्यों खलनायक बना है.”

प्रेम चोपड़ा ने 'एनिमल' में रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस की तारीफ की
प्रेम चोपड़ा ने आगे कहा, ''एनिमल' में, वह (रणबीर) ऐसे क्यों हैं, इसका कारण है और ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके पिता को गोली मार दी गई थी और उन्हें बदला लेना था.'चोपड़ा ने ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के दादा के बड़े भाई का किरदार निभाया है. . उन्होंने कहा कि किरदार के सकारात्मक या नकारात्मक होने की परवाह किए बिना लोग अच्छी परफॉर्मेंस की ज्यादा सराहना करने लगे हैं.. चोपड़ा ने ‘एनिमल’ रणबीर की शानदार परफॉर्मेंस की भी तारीफ की.

बता दें कि 60 साल लंबे करियर के दौरान चोपड़ा ने 'दो रास्ते', 'पूरब और पश्चिम', 'तीसरी मंजिल', 'कटी पतंग', 'सौतन' और 'त्रिशूल' जैसी कई फिल्मों में काम किया है.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/5xDr7j4 Box Office Collection Day 11: बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है ‘एनिमल’, 450 करोड़ से इंचभर दूर है रणबीर कपूर की फिल्म, जानें-11वें दिन का कलेक्शन

from Google Search 2023: इस साल Jawan और Gadar 2 को लोगों ने किया सबसे जयादा सर्च, देखे टॉप 10 लिस्ट https://ift.tt/6zmA3XZ
https://ift.tt/olhaWDq

0 comments:

Post a Comment