Animal Box Office Collection Day 28: रणबीर कपूर की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘एनिमल’ का बॉक्स ऑफिस पर खूब जादू चला. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन से दर्शकों को काफी इंप्रेस किया और इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में जमकर भीड़ उमड़ी. इसी के साथ ‘एनिमल’ पर नोटों की बारिश भी हुई. हालांकि अब जब इस फिल्म को रिलीज हुए लगभग एक महीना पूरा हो गया है तो इसकी कमाई में भी गिरावट आ रही है. साथ ही इस फिल्म को प्रभास स्टारर सालार और शाहरुख खान की डंकी से भी कड़ी चुनौती मिल रही है. ऐसे में ‘एनिमल’ की कमाई का ग्राफ अब काफी गिर गया है. चलिए यहां जानते हैं ‘एनिमल’ ने रिलीज के 29वें दिन कितने नोट छापे?

‘एनिमल’ ने रिलीज के 28वें दिन कितनी कमाई की?
संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित ‘एनिमल’ ने सिनेमाघरों में खूब गर्दा उड़ाया. दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट मिला था और इसका रन टाइम भी 3 घंटे से ज्यादा था बावजूद इसके इस फिल्म को दर्शकों से काफी पॉजिटिव रिस्पॉनस मिला. इसी के साथ इस फिल्म ने जमकर कलेक्शन भी किया है. फिल्म की कमाई की बात करें तो 63.8 करोड़ से ओपनिंग करने वाली ‘एनिमल’ का पहले हफ्ते का कलेक्शन 337.58 करोड़ रहा. दूसरे हफ्ते इस फिल्म ने 139.26 करोड़ रुपये कमाए. तीसरे हफ्ते में ‘एनिमल’ ने 54.45 करोड़ का कलेक्शन किया.

वहीं फिल्म ने चौथे हफ्ते में भी करोड़ों में कमाई की. ‘एनिमल’ ने रिलीज के चोथे मंडे 1.85 करोड़, चौथे मंगलवार को 1.07 करोड़ और चौथे बुधवार को 95 लाख का कारोबार किया. वहीं अब फिल्म की रिलीज के चौथे गुरुवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘एनिमल’ ने चौथे गुरुवार को महज 80 लाख का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ ‘एनिमल’ की 28 दिनों की कुल कमाई अब 540.84 करोड़ रुपये हो गई है.

‘एनिमल’ ने दुनियाभर में कितनी कर ली कमाई?
‘एनिमल’ का धमाल देश ही नहीं पूरी दुनिया में मचा है. इस फिल्म को वर्ल्डवाइड ऑडियंस से भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसी के साथ इसने दुनियाभर में भी खूब नोट छापे हैं. फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इसने 27 दिनों में दुनियाभर में 882.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ये फिल्म अब 900 करोड़ के आंकड़े को छूने की ओर बढ़ रही है देखने वाली बात होगा कि ‘एनिमल’ इस माइल स्टोन को पार कर पाती है या नहीं?

‘एनिमल’ की क्या है कहानी?
‘एनिमल’ एक पिता और बेटे के टॉक्सिक रिलेशनशिप के ईर्द गिर्द घूमती है. फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशित किया है. ‘एनिमल’ की स्टार कास्टर की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी और शक्ति कपूर सहित कईं कलाकारों ने दमदार रोल प्ले किया है. ये फिल्म एक दिसबंर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/ObGCY1p 'मिर्जापुर 3' से लेकर 'पंचायत 3' तक, इन 7 मचअवेटेज वेब सीरीज का है 2024 में इंतजार, देखें पूरी लिस्ट

from वो पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस, जिस पर फूटा था जनता का गुस्सा, पार्लियामेंट में भी उठ गए थे सवाल, फिर भी नहीं मानी हार https://ift.tt/3ac5sCB
https://ift.tt/r1mSU65
Thursday, December 28, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Animal Box Office Collection Day 28: 'सालार' और 'डंकी' ने बिगाड़ा 'एनिमल' का खेल, 28वें दिन लाखों में सिमटी रणबीर कपूर की फिल्म की कमाई, जानें- कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment