Bobby Deol On Sons: ‘एनिमल’ को मिल रही ब्लॉकबस्टर सक्सेस से बॉबी देओल इन दिनों सातवें आसमान पर हैं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और जमकर कलेक्शन भी कर रही है. संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल में बॉबी ने खूंखार विलने का किरदार निभाया है और उनकी एक्टिंग की पूरी दुनिया दीवानी हो गई है. हर तरफ से उन्हें बस तारीफ और तारीफ मिल रही हैं. हाल ही में बॉबी देओल ने खुलासा किया कि उनके दोनों बेटों, आर्यमान देओल और धरम देओल को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है. बॉबी ने अपने बेटों की बॉलीवुड में एंट्री पर भी बात की.

दोनों बेटों को बॉबी देओल की सक्सेस पर है गर्व
हाल ही में ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बॉबी देओल ने खुलासा किया कि उनकी सफलता पर उनके बेटों को काफी गर्व है. बॉबी ने कहा आर्यमन देओल और धरम देओल लगातार प्रीव्यूज, बॉक्स ऑफिस के आंकड़े और उनकी हालिया रिलीज एनिमल से जुड़ी हर खबर को ट्रैक कर रहे हैं. टीज़र रिलीज़ से लेकर ट्रेलर लॉन्च तक, और अब भी, हर सुबह उनके बेटे लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए एक्साइटमेंट के साथ लगातार टीवी देखते रहते हैं. बॉबी ने आगे कहा, "ये सरप्राइजिंग हैं, उन्हें मुझ पर गर्व है.मैं इसे उनकी आंखों में देख सकता हूं."

बॉबी ने कहा कि उनके बेटे इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ हैं कि उन्होंने काफी मुश्किल दौर भी देखा है. उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि उन्होंने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी है और वे आभारी हैं कि चीजें अच्छी तरह से हुईं, जिससे उनके पिता को कुछ महत्वपूर्ण हासिल करने का मौका मिला.

क्या बॉबी देओल के बेटे करेंगे बॉलीवुड में एंट्री?
वहीं इंडिया टूडे को दिए इंटरव्यू में बॉबी देओल ने खुलासा किया कि उनके बेटे आर्यमन और धरम भी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि बॉबी ने ये भी क्लियर किया कि इसमें अभी 3 से 4 साल लगेंगे. उन्होने कहा कि उनके बड़े बेटे आर्यमन ने कुछ टाइम पहले ही न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है. बॉबी ने कहा कि उनके बेटे आर्यमन को ट्रेनिंग और अब खुद पर मेहनत करने की बहुत जरूरत हैं. बॉबी ने ये भी कहा कि उनके दोनों बेटों में काफी क्वालिटी हैं. उन्होंने कहा कि उनके छोटे बेटे ने खुद से कोविड पीरियड के दौरान फिल्म मेकिंग सीखी. एक्टर ने बताया कि उनके इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई उनकी तमाम तस्वीरें उनके छोटे बेटे ने ही क्लिक की हैं. बॉबी ने फिल्म मेकिंग के विभिन्न पहलुओं के प्रति अपने सबसे छोटे बेटे के जुनून पर गर्व जाहिर किया.

'एनिमल' कर रही रिकॉर्ड तोड़ कमाई
वहीं बॉबी देओल की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'एनिमल' की बात करें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. फिल्म ने रिलीज के एक हफ्ते के भीतर ही 350 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं 'एनिमल' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 500 करोड़ के पार होने वाला है. संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर ने अहम रोल प्ले किया है.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/6pRGwKP Bahadur BO Collection Day 8: 'एनिमल' के तूफान के आगे 'सैम बहादुर' भी हुई 40 करोड़ के पार, जानें- विक्की कौशल की फिल्म का 8वें दिन का कलेक्शन

from Pataudi Palace में हुई Animal की शूटिंग, इन फिल्मों के लिए भी चुना गया था सैफ अली खान का आलीशान महल https://ift.tt/cLnxMaX
https://ift.tt/bLvJUA1
Friday, December 8, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Bobby Deol के बेटे आर्यमन देओल भी करने वाले हैं बॉलीवुड में एंट्री, Animal एक्टर ने किया कंफर्म, बोले- 'उसे ट्रेनिंग और खुद पर मेहनत...'

0 comments:
Post a Comment