Bobby Deol On Dharmendra: बॉबी देओल इन दिनों संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ में अपनी दमदार एक्टिंग के चलते छाए हुए हैं. अपनी रोमांटिक चॉकलेट बॉय इमेज की बेड़ियों को तोड़ते हुए, बॉबी ने ‘एनिमल’ में अपने खूंखार किरदार से हर किसी को प्रभावित किया है. जहां ऑडियंस और फैंस ने बॉबी के इस नए स्टाइल, लुक और परफॉर्मेंस की सराहना की है तो वहीं एक्टर ने अब फिल्म में अपने रोल को लेकर अपने पिता और वेटरन एक्टर धर्मेंद्र का रिएक्शन भी शेयर किया है.

‘एनिमल’ देखकर कैसा था बॉबी के पिता धर्मेंद्र का रिएक्शन?
फिल्मीबीट को दिए एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म एनिमल में अपने रोल पर अपने पिता धर्मेंद्र के रिएक्शन के बारे में बात की. बॉबी ने कहा, “मेरे पिता एक महान इंसान हैं और अगर उनके जैसा कोई मेरे बारे में ऐसा कहता है, तो यह मुझे अब तक मिली सबसे अच्छी तारीफ है, और मैं सिर्फ अपने पिता से प्यार करता हूं. दूसरे दिन जब मैं घर आया तो वह अपने फोन पर इंस्टाग्राम और यूट्यूब देख रहे थे और उन्होंने कहा, 'सब पागल हो रहे हैं तेरे बारे में. मैंने उनसे कहा, 'हांजी पापा, मैं आपका बेटा हूं, लोग पागल तो होंगे. उन्हें मुझ पर बहुत गर्व है और वह बहुत खुश है."

‘एनिमल’ देखकर कैसा था बॉबी की मां प्रकाश कौर का रिएक्शन
वहीं पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने ‘एनिमल’ में उनके खूंखार रोल पर उनकी मां प्रकाश कौर के रिएक्शन का भी खुलासा किया था. बॉबी ने कहा था कि उनकी मां को उनका किरदार पसंद नहीं आया क्योंकि फिल्म में बॉबी द्वारा निभाया गया किरदार अंत में मर जाता हैय उन्होंने कहा था कि उनकी मां कहती हैं कि वह उनकी ऐसी फिल्में नहीं देख सकतीं. इसके अलावा, बॉबी ने कहा कि उनकी मां प्रकाश कौर को उनके दोस्तों के बहुत सारे फोन आ रहे हैं, जो अब उनसे मिलना चाहते हैं.

‘एनिमल’ देश और दुनिया में मचा रही तहलका
वहीं ‘एनिमल’ की बात करें तो ये फिल्म देश और पूरी दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं और इसने घरेलू बाजार में 450 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म 750 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है. बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म में बॉबी देओल, रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर ने अहम रोल प्ले किया है.

ये भी पढ़ें:- <a href="https://ift.tt/mXUFHf6 Box Office Collection Day 12: रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ हुई 450 करोड़ के पार, 12वें दिन 'दंगल' और 'गदर 2' को चटाई धूल, जानें- कलेक्शन

from 'अभिषेक के नाम करो बिग बी की पूरी प्रॉपर्टी', बच्चन परिवार के सामने किसने रखी थी ऐसी डिमांड? https://ift.tt/1A6yEtR
https://ift.tt/TVaxJ82
Tuesday, December 12, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» 'सब पागल हो रहे हैं'.....Animal में बॉबी देओल के खूंखार किरदार पर पिता धर्मेंद्र ने यूं किया था रिएक्ट, एक्टर ने किया खुलासा

0 comments:
Post a Comment