Dunki Box Office Collection Day 3: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है. किंग खान की फिल्म ने 3 तीनों में 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. लेकिन जिस तरह से फिल्म को लेकर क्रेज देखने को मिल रहा था, उस हिसाब शाहरुख की फिल्म काफी कम कलेक्शन कर पाई है.

डंकी के कलेक्शन की बात करें तो, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 29.2 करोड़ की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने सिर्फ 20.5 करोड़ रुपये ही कमाए. वहीं, फिल्म के पहले शनिवार के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसके मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन से ज्यादा कलेक्शन किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन यानी शनिवार को सभी भाषाओं में 26 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किंग खान की फिल्म का कुल कलेक्शन 75.32 करोड़ हो गया है.

'सालार' से पीछे रह गई 'डंकी'
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म डंकी, प्रभास की फिल्म सालार से क्लैश कर गई. डंकी जहां 21 दिसंबर को रिलीज हुई तो वहीं सालार ने 22 दिसंबर सिनेमाघरों में दस्तक दी. सालार ने एडवांस बुकिंग में पहले ही डंकी को पीछे छोड़ दिया था. वहीं, अब सालार कमाई के मामले में भी डंकी को मात दे रही है. डंकी ने जहां शनिवार के लिए एडवांस बुकिंग में 10 करोड़ रुपये कमाए थे. तो वहीं सालार ने लगभग दोगुना यानी 19.7 करोड़ रुपये कलेक्ट किए.

इतने करोड़ रुपये के बजट में बनी है फिल्म
बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने डंकी को डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में पहली बार शाहरुख खान और राजकुमारी ने एक साथ काम किया है. फिल्म में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी अहम किरदारों में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 85 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें: Salaar Box Office Collection Day 1: 'सालार' ने पहले ही दिन रचा इतिहास, बनी साल की सबसे बड़ी ओपनर, पठान-जवान, 'एनिमल' सबका तोड़ा रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन

from मॉडलिंग डेज में इस बी टाउन हसीना को अपना आइडल मानती थीं Katrina Kaif, मैरी क्रिसमस एक्ट्रेस बोलीं- उन्हें देखकर ही बनी थीं मॉडल https://ift.tt/EycHKZB
https://ift.tt/1bYOiup
Saturday, December 23, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Dunki Box Office Collection Day 3: शाहरुख की 'डंकी' का बॉक्स ऑफिस पर हल्लाबोल, शनिवार को हुई छप्परफाड़ कमाई, जानें तीसरे दिन का कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment