Dunki Release Review Live: साल 2023 शाहरुख खान के नाम रहा. साल की शुरुआत में बॉलीवुड के किंग खान ने चार साल के ब्रेक के बाद पठान के साथ कमबैक किया था और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. इसके बाद शाहरुख खान ने जवान से सिनेमाघरों में तहलका मचाया. एक्टर की इस फिल्म ने 600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया.

वहीं अब जब साल खत्म होने वाला है को किंग खान ने 'डंकी' के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट पीक पर है . फिल्म जब आज रिलीज हो गई है तो इसके बंपर ओपनिंग करने की पूरी उम्मीद है.

'डंकी' ने एडवांस बुकिंग में ही कर ली है करोड़ों की कमाई
वहीं 'डंकी' की एडवांस बुकिंग की बात करें तो इस फिल्म के पहले दिन के लिए धुआंधार टिकट सेल हुए हैं. फिल्म के फर्स्ट डे के लिए देशभर में 4 लाख 95 हजार 874 टिकट सेल हुए हैं और इसी के साथ 'डंकी' ने रिलीज से पहले 13 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि डंकी की एडवांस बुकिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं है बावजूद इसके शाहरुख खान की इस फिल्म के ओपनिंग डे पर 35 से 40 करोड़ की ओपनिंग करने की उम्मीद है. गौरतलब है कि 'डंकी' गुरुवार को यानी वीकडेज पर रिलीज हो रही है ऐसे में फिल्म अगर 35 से 40 करोड़ की ओपनिंग करती है तो ये काफी शानदार कलेक्शन होगा.

'डंकी' स्टार कास्ट
'डंकी' में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, अनिल ग्रोवर, विक्रम कोचर और दीया मिर्जा ने अहम रोल प्ले किया है. इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया है.हाल ही में दुबई में डंकी के प्रमोशन के दौरान शाहरुख खान ने फिल्म के प्लॉट के बारे में बात की थी, शाहरुख खान ने कहा था कि उनकी आने वाली फिल्म डंकी उन लोगों के बारे में है जो घर से दूर रह रहे हैंय उन्होंने कहा था, "डंकी उन सभी लोगों के बारे में है, जिन्होंने काम के कारण अपना घर छोड़ दिया है और कहीं और घर बना लिया है, जैसे आप लोगों ने दुबई में बनाया है. हम जहां भी होते हैं वह घर बन जाता है. यह फिल्म उसी का जश्न मनाती है. लेकिन जहां घर है वहां दिल है."

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/MwWjnBR Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग के लिए तैयार है शाहरुख खान की 'डंकी'! जानें कितना कमाएगी फिल्म

from Dunki Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग के लिए तैयार है शाहरुख खान की 'डंकी'! जानें कितना कमाएगी फिल्म https://ift.tt/47FRMnq
https://ift.tt/flsitRV
Wednesday, December 20, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Dunki Release Review Live: सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'डंकी', कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी शाहरुख खान की ये फिल्म!

0 comments:
Post a Comment