Animal Box Office Collection Day 4: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ देश और दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है. फिल्म में रणबीर कपूर ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सिनेमाघरों में आग लगा दी है. ऑडियंस उनके कभी नहीं देखे गए अवतार को देखने के लिए थिएटर्स में टूट के उमड़ रही है. इसी के साथ ‘एनिमल’ पर नोटों की बरसात भी हो रही है. फिल्म ने रिलीज के महज 3 दिनों के भीतर ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं मंडे टेस्ट में भी फिल्म ने टॉप किया है. चलिए यहां जानते हैं ‘एनिमल’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को कितने करोड़ का बिजनेस किया है?

‘एनिमल’ ने रिलीज के चौथे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?
‘एनिमल’ जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि ये फिल्म इतिहास रचने की ओर बढ़ रही है. ये फिल्म रणबीर कपूर के लिए एक ड्रीम फिल्म बन चुकी है. एक्टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर होने के साथ ही इस फिल्म ने शाहरुख खान की ‘जवान’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज स्पीड से यानी रिलीज के महज तीन दिनों के भीतर भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. फिल्हाल ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. ‘एनिमल’ की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 63.8 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी. दूसरे दिन, शनिवार को फिल्म की कमाई 66.27 करोड़ रही है. वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को ‘एनिमल’ ने 71.46 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब फिल्म की रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘एनिमल’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 39.9 करोड़ का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ ‘एनिमल’ की चार दिनों की कुल कमाई अब 241.43 करोड़ रुपये हो गई है.

‘एनिमल’ ने चौथे दिन तोड़ा ‘गदर 2’, ‘टाइगर 3’ और ‘पठान’ का रिकॉर्ड
‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान बन चुकी है. फिल्म जमकर कमाई कर रही है और इसी के साथ रणबीर कपूर की ये क्राइम ड्रामा तमाम फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ रही है. बता दें कि ‘एनिमल’ ने चार दिनों में 229 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर ‘गदर 2’, ‘टाइगर 3’ और ‘पठान’ का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है. हालांकि ये फिल्म शाहरुख खान की जवान के चार दिनों के कुल कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गई है. इन फिल्मों के चार दिन के कलेक्शन की बात करें तो

‘जवान’ का चार दिनों का कुल कलेक्शन 286 करोड़ रुपये था.

‘एनिमल’ की चार दिनों की कुल कमाई 229.5 करोड़ रुपये हो चुकी है.

‘गदर 2’ का चार दिनों का कुल कलेक्शन 173.58 करोड़ रुपये थी

‘पठान’ ने रिलीज के चार दिनों में कुल 220 करोड़ का कलेक्शन किया था.

‘टाइगर 3’ की चार दिनों की कुल कमाई 169.15 करोड़ रुपये थी.

250 करोड़ से चंद कदम दूर है ‘एनिमल’
‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. अब ये फिल्म 250 करोड़ के आंकड़े को पार करने से चंद कदम ही दूर है. उम्मीद है कि फिल्म रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को इस माइल स्टोन को पार कर लेगी. फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर ही टिकी हुई हैं. देखने वाली बात होगी कि रिलीज के पांचवें दिन ‘एनिमल’ कितना कलेक्शन कर पाती है.

ये भी पढ़ें: 'हार्ट अटैक नहीं, लिवर डैमेज है...' CID के दया ने बताई Dinesh Phadnis की कैसी है हालत, एक्टर की कंडीशन को बताया 'क्रिटिकल'

from Virat-Anushka Pic: लंदन में पति विराट संग वेकेशन मनाती दिखीं अनुष्का शर्मा...इंडियन रेस्टोरेंट में किया डिनर, वायरल हुई कपल की तस्वीर https://ift.tt/XC6qkte
https://ift.tt/0VYgfpy
Monday, December 4, 2023
Home »
Bollywood Gossips
» Animal Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में Animal ने किया टॉप, जमकर छापे नोट, 250 करोड़ पार करने से इंचभर दूर है फिल्म, जानें- चौथे दिन का कलेक्शन

0 comments:
Post a Comment